नई दिल्ली : नेपाल
में एक खचाखच भरी बस पहाड़ से करीब 300 मीटर की ऊंचाई से गिर जाने से कम से कम 33
लोगों की मौत हो गई। जबकि 43 अन्य घायल हो गए। आपको बता दे कि 85 यात्रियों को
लेकर काठमांडू से कात्तिके देवराली जा रही बस कावरे में बिरता देवराली सात में
दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिला पुलिस कार्यालय
कावरे के अनुसार हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हादसे में 43
अन्य लोग घायल हुए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाली सेना
का एक हेलीकॉप्टर 15 घायल यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडू लेकर आया।
जानकारी के मुताबिक
बस के मलबे में कई यात्री दब गए। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने सरकारी निकायों
सहित अन्य पक्षों से बचाव कार्य तेज करने को कहा है।
