read more

read more

Thursday, 9 February 2023

Click Here to Watch Full Video

Dainik Times     09:29    
place ad code

 




अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 13 November 2016

खुशखबरी: अभी-अभी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, बढ़ाई बैंक और एटीएम से मिलने वाली रकम की लिमिट

Dainik Times     21:47    
place ad code
नई दिल्ली : नोटबंदी की घोषणा होने के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारों के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया है कि सरकार ने लोगों को दिए जाने वाले धन की सीमा को बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब बैंक और एटीएम दोनों जगहों से लोगों को 500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

govt-increase-withdrawal-limit-atm-bank

अरुण जेटली ने बताया कि आम लोग अभी तक बैंकों से 4000 रुपये बदल सकते थे, लेकिन अब सरकार ने इस बढ़ाकर 4500 रुपये कर दिया है। वहीं एटीएम से अभी तक 2000 रुपये मिलने की सीमा को भी बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है।

जेटली ने इस बात की भी जानकारी दी कि सप्ताह में अभी तक लोग बैंक से 20,000 रुपये ही निकाल सकते थे, जिको भी बढ़ाकर 24,000 कर दिया गया है। वहीं 10,000 रुपये रोजाना निकाली जाने वाली राशि को खत्म कर दिया गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैंकों को दी यह सलाह :-

- बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की साप्ताहिक सीमा 20 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपए कर दी गई है। एक दिन में निकाल सकते हैं 10 हजार रुपए।

- बैंको को यह सुझाव दिया है कि वे हालिया एक्सचेंज लिमिट (4000 रुपए) को बढ़ाकर 4500 रुपए कर दें।

- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग लोगों के लिए बैंकों को अलग व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है।

- कुछ हॉस्पिटल्स और कैटरर्स के ऑनलाइन पेमेंट और चेक/डीडी न स्वीकार करने की शिकायत आई है। लोगों को सुझाव है कि वे अपने जिलाधिकारियों और प्रशासन से इसकी शिकायत करें।

- राज्यों के मुख्य सचिवों से यह अपील की गई है कि वे अपने गांवों में कैश की समस्या का विशेष ध्यान रखें।

अभी तक इतनी नकदी निकाली गई और इतनी जमा हुई :-

- वित्त मंत्रालय के मुताबिक, एटीएम और बैंको के जरिए लोगों ने करीब 50 हजार करोड़ की नकदी निकाली।


- वित्त मंत्रालय के विश्लेषण के मुताबिक, पहले 4 दिनों (नवंबर 10 से नवंबर 13, शाम 5 बजे तक) बैंक सिस्टम में 3 लाख करोड़ के 500 और 1000 के नोट्स जमा किए गए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

गुजरात: बैंक की कतार में खड़े किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत...

Dainik Times     10:52    
place ad code
नई दिल्ली : 1000-500 के बंद हुए नोटों को बदलने के लिए तारापुर कस्बे में एक बैंक के बाहर कतार में दो घंटे से अधिक समय से खड़े 47 साल के एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से आज मौत हो गई।

आपको बता दे कि तारापुर के पुलिस निरीक्षक केसी राठवा ने कहा, ‘‘ बरकत शेख की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह पुराने नोटों को बदलने के लिए कारपोरेशन बैंक की शाखा के बाहर लाइन में खड़े थे।’’ तारापुर तहसील में मोराज गांव के रहने वाले शेख को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
gujrat-kishan-dies-in-long-queue-infront-of-bank-to-exchange-1000-500-notes

उन्होंने कहा, ‘‘ शेख को खेतिहर मजदूरों को पैसे का भुगतान करना था जिसके लिए उन्हें चलन से बाहर हुए नोटों को बदलना था। वह लाइन में दो घंटे से अधिक समय तक खड़े थे।’’

वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के सागर में 69 साल के विनोद पांडे ने सालों दूरसंचार विभाग में सरकारी नौकरी की। अच्छे-खासे चलते फिरते शख्स थे विनोद पांडे जब पुराने नोट बदलने का फरमान आया तो बैंक की तऱफ चल दिए। मध्य प्रदेश के सागर के मकरोनिया के यूनियन बैंक में पुराने नोट बदलने आए थे। तेज धूप में घंटों लाइन में खड़े रहे लेकिन बारी नहीं आई। और फिर अचानक गिर पड़े डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। नोट तो नहीं बदल पाए लेकिन विनोद पांडे की जान चली गई।


एंबुलेंस वक्त पर नहीं आई जिसकी वजह से इलाज वक्त पर नहीं हो सका इसीलिए विनोद पांडे को बचाया नहीं जा सका।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 12 November 2016

2000 और 500 रुपये के नोट असली या नकली, ऐसे करें पहचान...

Dainik Times     21:13    
place ad code
नई दिल्ली : एक वेब पोर्टल के अनुसार बेंगलुरु में कोई शख्स एक सब्जी वाले को 2000 रुपये का नकली नोट थमा गया। हालांकि अभी यह नोट पूरी तरह से बाजार में भी नहीं आया और इसके नकली नोट की खबर आने से लोगों में हड़कंप मच गया है।
how-to-identify-new-notes-of-rs-500-and-rs-2000-features

आपको बता दे कि नए नोट आने पर इनकी जालसाजी की भी आशंका बढ़ गई है, क्योंकि लोग अभी तक नई करैंसी के बारे में अच्छी तरह नहीं जानते। ऐसे में जरूरी है कि नए नोटों की पहचान को लेकर आपको पास पूरी जानकारी हो।

ऐसे करें 2000 के असली नोट की पहचान :-

आपको बता दे कि 2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है और इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है। नोट के फ्रंट पर महात्मा गांधी और पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर लगी है। जैसा की फोटो में दिखाया गया है।

1. नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा।

2. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा।

3. देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा।

4. सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है।

5. छोटे-छोटे अक्षरों में RBI और 2000 लिखा है।

6. सिक्योरिटी थ्रीड है इसपर भारत, RBI और 2000 लिखा है। नोट को हल्का से मोड़ने पर इस थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।

7. गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।

8. यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क है।

9. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।

10. यहां लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।

11. दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।

दृष्टिहीनों लोगो के लिए :-

महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।

12. दाहिनी तरफ आयताकार बॉक्स जिसमें 2000 लिखा है।

13. दाहिनी और बाईं तरफ सात ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

पीछे की तरफ से :-

14. नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।

15. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।

16. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।

17. मंगलयान का नमूना।

ऐसे पहचानें 500 के असली नए नोट :-


1. नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।

2. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।

3. देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा।

4. पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।

5. नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।

6. पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।

7. यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।

8. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।

9. यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।

10. दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।

दृष्टिहीनों के लोगो लिए :-

महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।

11. दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है।

12. दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

पीछे की तरफ से :-

13. नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।

14. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।

15. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।

16. भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर।


17. देवनागरी में 500 लिखा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

BREAKING NEWS: पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल...

Dainik Times     20:10    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के शाह नूरानी दरगाह के पास बम ब्लास्ट हुआ है। पाकिस्तानी टीवी रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

बुरी ख़बर: 22 नवंबर तक सिर्फ एक बार बदलवा सकते हैं 4000 रुपये तक के नोट!

Dainik Times     19:59    
place ad code
नई दिल्ली : क्या आप भी अभी तक गलत फ़हमी में है? पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने की सीमा प्रतिदिन 4,000 रुपये नहीं है, बल्कि रिजर्व बैंक के अगले आदेश तक कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक बार ही अपने करंसी बदलवा सकता है। कुछ लोगों ने नोट बदलवाने की सीमा को प्रतिदिन 4,000 रुपये समझा है, जो सही नहीं है। आरबीआई की ओर से इस बारे में जारी दिशानिर्देश में स्पष्टता नहीं है, इसी के चलते लोग भ्रम की स्थिति में है। आरबीआई की वेबसाइट पर लोग सबसे ज्यादा यही सवाल कर रहे हैं।
exchange-of-old-rs-500-rs-1000-notes-worth-rs-4000-allowed-only-once

आपको बता दे कि केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद अपनी वेबसाइट पर लिखा था, 'किसी भी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में 500 और 1000 के 4000 रुपये तक के नोट बदलवाए जा सकते हैं। 30 दिसंबर, 2016 तक आरबीआई की ओर से जारी एक फॉर्म और आईडी प्रूफ दिखाकर नोटों को बदलवाया जा सकता है।' हालांकि इस नोटिफिकेशन में कहीं भी यह नहीं है कि प्रतिदिन 4,000 रुपये के नोट बदलवाए जा सकते हैं।


आरबीआई के अनुसार 4,000 रुपये के नोट बदलवाने की सीमा 8 नवंबर से अगले 15 दिनों तक यानी 22 नवंबर तक के लिए है। इसके बाद इस फैसले की समीक्षा की जाएगी और इस सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि बहुत से लोगों को इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नही हैं, इसी वजह से लोग एक ही आईडी प्रूफ के साथ अलग-अलग बैंकों में नोट बदलवाने के लिए जा रहे हैं। बैंक नागरिकों को इस बारे में जानकारी दे रहे हैं, लेकिन आरबीआई की ओर से अब तक स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

अभी आपने 2000 का नोट देखा ही नही होगा की आ गया है 2000 का नकली नोट, बेंगलुरु में पकड़ा गया...

Dainik Times     19:31    
place ad code
नई दिल्ली : अगर आपको कोई 2000 रुपये का नोट दे रहा है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि अभी तक आपने 2000 का नोट देखा ही नहीं होगा कि इसका नकली नोट बाजार में आ गया है। चिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में 2000 रुपए का नकली नोट सब्जी वाले को किसी ने पकड़ा दिया, जिसे सब्जी वाले ने बाद में वापस कर दिया।
onion-grower-duped-with-fake-rs-2000-note-news-in-hindi

आपको बता दे कि एनबीटी की खबर के मुताबिक नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह था। नोट को देख कर लग रहा है कि उसके किनारों को कैंची से काटा गया है। लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है जिसका फायदा उठाया जा सकता है।


आपको बता दें कि मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट को यह कहते हुए बंद किया था कि बाजार में 300 करोड़ रुपए की फेक करंसी है। नोटबंदी के पीछे सरकार का उद्देश्य फेक करंसी पर लगाम लगाना भी था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.