Showing posts with label Amit-Shah. Show all posts
Showing posts with label Amit-Shah. Show all posts

Friday, 11 November 2016

अमित शाह बोले- नोट बंद होने से मायावती, राहुल, मुलायम और केजरीवाल को दर्द क्यों हो रहा?

Dainik Times     14:58    
place ad code
नई दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पांच सौ और हजार के नोट बंद होने और नए नोट जारी होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस फैसले से प्रामाणिक करदाताओं को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर, गरीब के हितों की रक्षा करेगी। इस दौरान शाह ने विरोध कर रही पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फैसला आतंकियों, नक्सलियों, काला धन रखने वालों के खिलाफ है, इससे बीएसपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी क्यों परेशान हो रही है।
amit-shah-press-conference-on-new-currency-note-targeted-bsp-sp-congress-and-aam-aadmi-party

अमित शाह ने बताया कि ढाई लाख से कम 500 और हजार का नोट रखने वाले लोगों से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। 30 दिसंबर तक सभी बैंकों में पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए लोग हड़बड़ी ना करें। शाह ने बैंक और बैंक कर्मचारियों को जनता का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार के विरोध में है और उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि वो इस मुहिम से जुड़े और इसका समर्थन करे। लोगों के सामने आ रही दिक्कतों पर अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने कमियों पर तत्काल सुधार के लिए टीम बनाई है। इसके तहत तीन दिन तक टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगा दिया गया है। वहीं सरकारी भुगतान जैसे टेलीफोन, बिजली, पानी का बिल भरने में पुराने नोटों को स्वीकार किया गया है।

एटीएम मशीनों पर लोगों के सामने आ रही दिक्कतों पर अमित शाह ने कहा कि एटीएम मशीन है मानव नहीं है, जो नोटों के हिसाब से ऑपरेट होता है। नए नोट का साइज और वजन अलग है, जिसके लिए व्यवस्था बदलने में थोड़ा वक्त लगेगा। शाह ने बताया कि सौ-सौ के नोट उपलब्ध हैं, लेकिन ये नोट ज्यादा मात्रा में भरे नहीं जा सकते, इसलिए एटीएम जल्दी-जल्दी खाली हो रहे हैं।

अमित शाह ने यह भी कहा कि कुछ तकलीफ सहते हुए अगर देश के अर्थतंत्र को बहुत बड़ा फायदा होता है, तो जनता को सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि फर्जी, काले नोट को निकालना जरूरी है क्योंकि इसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।

सरकार के इस फैसले का राजनीतिक दलों द्वारा विरोध करने पर शाह ने कहा कि दो दिन से राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रियाएं जनता देख रही है। कई राजनीतिक दलों में हाय-तौबा पर आश्चर्य जताते हुए शाह ने कहा कि काला धन को लेकर मोदी सरकार पर हमले बोलने वालों को इस फैसले से क्या पीड़ा है. राजनीति स्वच्छ हो, देश से काला धन बाहर हो इससे क्या परेशानी हो सकती है।

अमित शाह ने कहा कि इस पुराने बड़े नोटों पर पाबंदी से आतंकियों, नक्सिलयों, जाली नोटों का कारोबार करने वालों को परेशानी हो सकती है। बीएसपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब देना चाहिए कि वे कालाबाजारियों के साथ हैं या उनके खिलाफ हैं। शाह ने कहा कि चारों पार्टियों ने अपने आप को एक्सपोज कर दिया है, जनता को अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

हजार और पांच सौ के पुराने नोटों को बंद करने के फैसले पर अमित शाह ने कहा कि ये कोई अपने आप में अकेला कदम नहीं है। सरकार ने सबसे पहले जनधन योजना के तहत सभी परिवारों का बैंक खाता खुलवाया, फिर एसआईटी का घटन कर काले धन से जुड़ी जानकारियां हासिल की गईं। कई देशों के साथ काले धन से जुड़ी सूचनाएं साझा करने का प्रयास किया गया।


बीजेपी प्रमुख ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महंगाई कम होगी और देश का अर्थतंत्र आगे बढ़ेगा। शाह ने बताया कि तकलीफों के बाद भी देश का नागरिक इस फैसले की प्रशंसा कर रहा है। कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने मीडिया को सलाह दी कि वो जनता का मार्गदर्शन करे, लोगों को भय से मुक्त करे और बेवजह का माहौल ना बनाए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 20 October 2016

यूपी में कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी!

Dainik Times     16:44    
place ad code
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को आज का बड़ा झटका लगा है। यूपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। आपको बता दे कि अमित शाह ने अपनी मौजूदगी में रीता बहुगुणा को पार्टी ज्वाइन कराई।
congress-leader-rita-bahuguna-joshi-join-bjp-news-in-hindi

उत्तर प्रदेश की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंची और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं।

रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, 'मैंने आज ही कांग्रेस पार्टी से रिजाइन कर बीजेपी ज्वॉइन की है। ये फैसला लेना इतना आसान नहीं था। मेरा 27 साल का पॉलिटिकल करियर रहा है। मैंने विधायक की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।'

उन्होंने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के रवैये और खून की दलाली जैसे बयानों से आहत थीं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा- 'राहुल गांधी किसी की बात नहीं सुनते। प्रदेश क्या देश भी राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर रहा।


रीता बहुगुणा ने कहा, 'प्रदेश और देश के हित को देखते हुए मैंने कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। काफी दिनों से तकलीफ महसूस कर रही थी। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जिस ढंग से भी सवाल खड़ा किया वह ठीक नहीं था चाहे वह खून की दलाली वाले बयान दिए गए हो। देश के मामले में सब को एकजुट होना चाहिए और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी को ऐसे मौके पर अलग बयान नहीं देने चाहिए थे। ऐसे मामलों में सेना ने जो कहा, वही किया। उसका समर्थन करना चाहिए। सब को एक साथ होना चाहिए। मोदी जी जो काम कर रहे हैं उन से बहुत प्रभावित हूं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 11 September 2016

हरियाणा: एक बार फिर रैली के दौरान अमित शाह का विरोध, जेबीटी शिक्षकों ने दिखाए काले झंडे!

Dainik Times     20:52    
place ad code
नई दिल्ली : जींद में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की गौरव रैली में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नियुक्ति के लिए 25 महीने से संघर्ष कर रहे प्रदेश के जेबीटी टीचर्स ने काले झंडे दिखाए।
jbt-teachers-show-black-flags-to-amit-shah


आपको बता दे कि बीते 4 दिन में यह दूसरा मौका है, जब किसी बीजेपी शासित प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष की रैली में हंगामा हुआ है। इससे पहले गुरुवार को गुजरात के सूरत में अमित शाह की रैली में पाटीदारों ने जमकर हंगामा और कुर्सियों की तोड़फोड़ की थी। 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 9 September 2016

सूरत में अमित शाह के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, पाटीदारों ने लगाए हार्दिक पटेल के नारे!

Dainik Times     08:47    
place ad code
नई दिल्ली : गुजरात के सूरत में कल रात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है। आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे पाटीदारों ने इतना हंगामा किया कि अमित शाह सिर्फ 4 मिनट ही बोल पाए।
soorat-patidar-massive-protest-against-amit-shah-dainik-times-hindi-news

बता दे कि बीजेपी ने पटेल नेताओं के सम्मान में कार्यक्रम रखा था लेकिन हार्दिक पटेल के समर्थकों ने बीजेपी को साफ कर दिया कि वो बीजेपी के भुलावे में नहीं आएंगे।

दरअसल, सूरत में मंच सजा था बीजेपी और आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे पाटीदारों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खुद कार्यक्रम के लिए दिल्ली से सूरत पहुंचे थे लेकिन अपने ही राज्य गुजरात में अमित शाह पूरा भाषण नहीं दे पाए।

पाटीदार समुदाय के लोग अपने नेता और विधायक नलिन कोटडिया की गिरफ्तारी से भड़के हुए थे। हार्दिक पटेल के नारे लगाते हुए अमित शाह के कार्यक्रम में उन्होंने इतना हंगामा मचाया कि अमित शाह को सिर्फ 4 मिनट में अपना भाषण खत्म करना पड़ा।


इतना ही नहीं हंगामा के साथ पूरे पंडाल में जमकर तोड़फोड़ हुई। पाटीदारों के लिए लगाई कुर्सियां ही राजनीति हथियार बन गई। कोई कुर्सी अपने जगह पर नहीं रहने पाई। बीजेपी नेताओं को पंडाल से निकलना पड़ा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 26 August 2016

अमित शाह बोले- यूपी में BJP ही जीतेगी!

Dainik Times     11:41    
place ad code
नई दिल्ली : यूपी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सियासी हुंकार भरी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी मुकाबला सिर्फ समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच होगा। अंग्रेजी अखबर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। यही नहीं, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित मुद्दे को राजनीतिक साजिश बताया है।
amit-shah-confident-of-victory-in-up-state-elections-news-in-hindi

अमित शाह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में बदलाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटरों की पसंद बीजेपी होगी। जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है और जब डिब्बे खुलेंगे आप इसे याद रखना।' उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी बीएसपी को कमजोर कर रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पार्टी यूपी में वोटरों के बीच बदलाव का संदेश लेकर जाएगी। मेरी पार्टी का मूल सिद्धांत अंत्योदय है। जब अंतिम का उदय करोगे तो देश का उदय होगा।'

उन्होंने कहा कि गुजरात में दलितों का विरोध-प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है। यूनिवर्सिटी आंदोलनों पर शाह ने कहा, 'विश्वविद्यालयों में युवा लोग आंदोलन करते हैं और इसे अक्सर काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।' शाह ने इस बात से इनकार किया कि आनंदीबेन पटेल को गुजरात सीएम पद से हटाया गया। उन्होंने कहा, 'मेरे आनंदीबेन के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं।'

यूपी में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'इस बारे में अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।'

शाह ने कहा कि यूपी को लेकर उनकी रणनीति इस भरोसे पर आधारित है कि अगर राज्य में बदलाव होता है तो भारत आसानी से डबल डिजिट ग्रोथ का ल्क्ष्य हासिल कर सकता है।


यह पूछे जाने पर देश का दूसरा सबसे पावरफुल शख्स होने पर वह कैसा महसूस करते हैं, शाह ने कहा, 'इस देश में पहला पावरफुल शख्स ही कोई नहीं है। प्रधानमंत्री खुद को प्रधान सेवक कहते हैं तो सेकेंड का कोई सवाल नहीं उठता।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 22 August 2016

मायावती को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए बसपा के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक!

Dainik Times     18:29    
place ad code
नई दिल्ली : मायावती के एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मायावती के करीबी माने जाने वाले बसपा के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। पाठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। पाठक ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद कहा कि जो पार्टी आदेश देगी, वहीं करूंगा।
former-bsps-mp-brijesh-pathak-joins-bjp-news-in-hindi


पाठक ने कहा कि यूपी को विकास ही बचा सकता है और वे उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए बीजेपी के साथ आए हैं। 
(News in Hindi BY dainiktimes.com)

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 8 August 2016

अब BJP शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, अमित शाह के सामने ली पार्टी की सदस्यता!

Dainik Times     15:21    
place ad code
नई दिल्ली : पूर्व बीएसपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी के लिए यूपी चुनाव से पहले यह एक बड़ा दांव माना जा रहा है। पिछले दिनों बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगते हुए मौर्य ने बीएसपी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद मायावती ने मौर्य के आरोपों का जवाब देते उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया था।
swami-prasad-maurya-joined-bjp-politics-news-in-hindi


आपको बता दे कि पिछले दिनों मौर्य ने रविवार को 'गाली प्रकरण' की निन्दा करते हुए बसपा मुखिया पर दलितों के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने लिए संघर्ष करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मायावती दलितों के लिये नहीं बल्कि सिर्फ अपने लिये संघर्ष करती हैं। उनके प्रति कहे गये अपशब्द उनका व्यक्तिगत मसला है, इसका दलितों से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरी बसपा को इसके खिलाफ संघर्ष में उतार दिया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 6 August 2016

सिर्फ नाम के सीएम होंगे रूपाणी, अब अमित शाह के इशारे पर चलेगा गुजरात: हार्दिक पटेल

Dainik Times     09:20    
place ad code
नई दिल्ली : गुजरात के नए मुख्नमंत्री विजय रूपाणी के बनने के बाद हार्दिक पटेल ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि रूपाणी भाजपा प्रमुख अमित शाह के खास हैं और अब उनके इशारे पर ही गुजरात में काम होगा।
हार्दिक ने दावा किया कि रूपाणी सिर्फ नाम के लिए ही मुख्यमंत्री होंगे और पूरा काम अमित शाह करेंगे।
hardik-patel-says-gujarat-will-be-now-be-run-by-amit-shah

दिनभर नितिन पटेल के नाम की चर्चा के बाद रूपाणी का नाम तय किए जाने पर हार्दिक ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पटेल समुदाय को गुमराह किना है और कहा कि यदि नितिन पटेल को पटेल समाज में अपनी थोडी भी इमेज बचानी हैं तो वह तुरन्त उपमुख्नमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दे।


हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि पटेल समुदाय का गुजरात में एक बार फिर अपमान हुआ है वहीं रूपाणी का नाम तय कर अमित शाह ने गुजरात में नई राजनीति की शुरूआत करने की कोशिश की है। हार्दिक ने कहा कि उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.