Showing posts with label Baramulla. Show all posts
Showing posts with label Baramulla. Show all posts

Wednesday, 19 October 2016

जम्मू-कश्मीर: आतंकी ठिकानों से मिले चीनी झंडे, 700 घरों की तलाशी, 44 संदिग्ध गिरफ्तार!

Dainik Times     07:48    
place ad code
सेना के जवानों ने बुधवार रात को जम्मू कश्मीर के बारामुला स्थित कुछ संदिग्ध ठिकानों से चीनी झंडे बरामद किए हैं। आपको बता दे कि सुरक्षा बल घाटी में घुसपैठियों के ठिकानों के तलाशी अभियान पर थे जब उन्हें कुछ संदिग्ध सामान के साथ चीनी झंडे मिले। सेना ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर 44 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
jk-bombs-chinese-flags-let-and-jem-letter-heads-seized-from-terror-hideouts-news-in-hindi

आपको बता दे कि इससे पहले घाटी में पाकिस्तानी झंडों का मिलना आम बात थी लेकिन यह पहला मौका है जब घाटी में पड़ोसी चीन के झंडे पाये गए हैं।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने आतंकियों के लिए जन्नत माने जाने वाले 10 संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को 12 घंटे तक चले अभियान में करीब 700 घरों की तलाशी ली गई, जहां से 44 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।


इस दौरान सेना ने कई आतंकी ठिकानों की खोज की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को चीन के झंडे समेत आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के लेटर हेड पैड, पेट्रोल बम, पाकिस्तानी झंडे, मोबाइल फोन और सिम के साथ कई संदिग्ध सामान मिला। इन्ही में से कुछ ठिकानों से चीन के झंडे भी मिले।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.