Showing posts with label Bhopal. Show all posts
Showing posts with label Bhopal. Show all posts

Tuesday, 1 November 2016

मुस्लिम कैदी ही जेल तोड़कर भागते हैं हिंदू क्यों नहीं? : दिग्वजिय सिंह

Dainik Times     14:14    
place ad code
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह ने भोपाल सेंट्रल जेल से फरार हुए सिमी के आतंकियों के एनकाउंटर पर बड़े सवाल खड़े करके विवादों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा मुस्लिम कैदी ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं कोई हिंदू क्यों नहीं? दिग्विजय सिंह ने कहा क्या कारण है कि खंडवा से निकलते हैं तो सिमी के मुसलमान लड़के निकलते हैं कोई हिंदू नहीं निकलते हैं। भोपाल से भी मुस्लिम लड़के भागते हैं हिंदू नही भागते।
digvijay-singh-says-on-simi-terrorist-encounter

आपको बता दे कि दिग्विजय ने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में एनआईए से जांच कराने की मांग की है। इसके पहले उन्होंने कहा था कि आरएसएस और कट्टरपंथी मुस्लिम विचारधारा के लोग ही मिलकर दंगे फसाद कराते हैं।

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने शहीद रमाशंकर यादव के घर जाकर उनके परिवार वालों को मदद का आश्वासन दिया। और एनकांउटर पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जो लोग इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्‍हें मारे गए पुलिसकर्मियों के लिए भी दो शब्‍द बोलने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कुछ लोग सुरक्षा के मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रहे हैं जो उचित नहीं है। कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जब ओडिशा में नक्सली मारे गए थे तो किसी ने उनका धर्म नहीं पूछा।


वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिग्विजय सिंह के बयान पर सोनिया गांधी से जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि दिग्विजय जो कह रहे हैं क्या वो कांग्रेस का आधिकारिक बयान है? साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर एकजुट होने की अपील की है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 17 September 2016

भोपाल : नाराज छात्रों ने नड्डा पर फेंकी स्याही, ड्राइवर ने छात्राओं पर चढ़ा दी कार!

Dainik Times     20:38    
place ad code
नई दिल्ली : भोपाल एम्स के दौरे पर गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर कथित रूप से नाराज छात्रों ने स्याही फेंकी। छात्र भोपाल में एम्स में सुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, अब तक स्याही फेंकने वाले छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
bhopal-aiims-medicos-throw-ink-on-nadda-news-in-hindi

आपको बता दे कि गुस्साए छात्र-छात्राओं ने नड्डा की कार का घेराव कर दिया। ड्राइवर ने विद्यार्थियों की परवाह किए बगैर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे दो छात्राएं घायल हो गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, स्याही एम्स के प्रवेशद्वार पर उस वक्त फेंकी गई, जब वह कार पर बैठ कर वहां से रवाना हो रहे थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई स्याही की कुछ बूंदे नड्डा के कुर्ते पर गिरीं। एम्स भोपाल के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के एक छात्र ने बताया कि घटना के समय विद्यार्थी चिकित्सा महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

आपको बता दे कि छात्र ने दावा किया कि इस दौरान नड्डा के वाहन ने विद्यार्थियों के बीच से जबरन निकलने का प्रयास किया, इससे एमबीबीएम ततीय वर्ष की दो छात्राएं इजिया पांडे और अंजलि कृष्णा घायल हो गईं।

केरल से ताल्लुक रखने वाले एक छात्र प्रेम ने बताया कि एम्स के किसी छात्र ने नड्डा पर स्याही नहीं फेंकी। उसने कहा कि छात्र एम्स में बुनियादी सुविधाओं की कमियों के प्रति शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। एम्स में अब तक कोई सर्जरी नहीं हो सकी है।


प्रेम ने कहा, हम एम्स भोपाल में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंत्री से चर्चा करना चाहते थे, क्योंकि संस्थान अपने स्तर के अनुरूप नहीं चल रहा है। यहां मरीजों के इलाज के लिए जरूरी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। एम्स भोपाल का स्थाई निदेशक भी नहीं है। एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नीतिन नागरकर फिलहाल प्रभारी हैं, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.