Showing posts with label Doctors. Show all posts
Showing posts with label Doctors. Show all posts

Wednesday, 10 August 2016

मुंबई : किडनी रैकेट में 5 डॉक्टर गिरफ्तार, हीरानंदानी अस्पताल का CEO भी शामिल!

Dainik Times     10:10    
place ad code
नई दिल्ली : मुंबई में अब तक के सबसे बड़े किडनी रैकेट में पुलिस ने मुम्बई के प्रसिद्ध हीरानंदानी अस्पताल के पांच डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डॉक्टरों में अस्पताल के सीईओ और मेडिकल डायरेक्टर भी शामिल हैं। हीरानंदानी अस्पताल में चल रहे किडनी रैकेट मामले में एक बाद एक अबतक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी है।
mumbai-5-doctors-arrested-in-kidney-racket-case-news-in-hindi

मंगलवार को इस पूरे मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। इस रैकेट की तफ्तीश में लगी पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल अस्पताल के सीईओ डॉक्टर सुजीत चटर्जी समेत अन्य 4 बड़े डॉक्टर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की हीरानंदानी अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों की मदद से नकली रिश्तेदार तैयार किये जाते थे।

अवैध तरीके से जरुरतमंद को किडनी बेची जाती थी। इस रैकेट का सरगना एक किडनी ट्रांसप्लांट के बदले में 25 से 30 लाख रुपये लेता था। किडनी देने वालों को कुछ हजार रुपये देकर ही चुप करा दिया जाता था। मामले की हक़ीक़त पिछले महीने की 14 जुलाई को सामने आयी थी। जब एक किडनी डोनर सामने आ गया था।

उसने एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर पिछले महीने तब छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ करवाया और वो नही तब जब डॉक्टर एक किडनी ट्रांसप्लांट करने ही वाले थे। छापे में पता चला था कि जिस महिला को मरीज की पत्नी बताकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था वह उसकी पत्नी थी ही नहीं।

पुलिस सूत्रों की माने तो अब तक इस पुरे मामले में गुजरात और राजस्थान से भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अंदाजा है की इस गिरोह ने अब तक इसी तरह से फर्जीवाड़ा कर 50 के करीब किडनी का ट्रांसप्लांट करवाया है। हालांकि पुलिस ने अब तक सिर्फ 4 केस में ही छानबीन शुरू की है।


आपको बता दे कि इसके अलावा पुलिस अब हीरानंदानी अस्पताल में हुए अब तक के सभी किडनी ट्रांसप्लांट के फाइल्स को दुबारा से खंगालने में लगी है। साथ ही आरोपियों पर मानव अंग प्रत्यार्पण कानून 1994 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। और जानकारी के मुताबिक अभी पूछताछ चल रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 6 August 2016

PAK : कराची में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या!

Dainik Times     17:13    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू डॉक्टर की उसके क्लिनिक के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या को धर्म से प्रेरित हत्याके रूप में देखा जा रहा है। गुरूवार को पाक कॉलोनी में बारा रोड के नजदीक गार्डन ईस्ट के निवासी 56 साल के प्रीतम लखवानी को सीने में गोली मारी गई।
hindu-doctor-shot-deat-in-karachi-pakistan-news-in-hindi

आपको बता दे कि लखवानी को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। 'द एक्सप्रेस टिब्यून' ने लखवानी के बेटे राकेश कुमार के हवाले से बताया है, 'जिस समय उन पर हमला किया गया वह अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे।' कुमार ने बताया, 'किसी ने मेरे पिता के फोन से मुझे फोन किया और मुझे बताया कि उनकी हत्या कर दी गई है।'

राकेश ने बताया कि उनके पिता के किसी से निजी रंजिश नहीं थी और ना ही उन्हें कोई धमकी भरा फोन आया था। वह पिछले 15 सालों से क्लिनिक चला रहे थे। पुलिस हत्या के पीछे का कारण पता लगा रही है।

आपको बता दे कि डॉक्टर का क्लिनिक एक रिहायशी इलाके में स्थित है और यह घटना उस समय हुई जब इलाके में बत्ती गुल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे कौन था जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह योजनाबद्ध हत्या थी।


पुलिस अधिकारी मुहम्मद हसनैन ने बताया, 'किसी ने भी अपराधी या अपराधियों को नहीं देखा। हमें अभी भी यह नहीं पता चला है कि हत्या में एक से अधिक अपराधी शामिल हैं या नहीं।' इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है। इस बीच, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट मॉइनोरिटी के विधायक संजय परवानी ने लखवानी की हत्या को 'धर्म से प्रेरित हत्या करार दिया है।'

( News in Hindi BY dainiktimes.com )

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 30 July 2016

पाकिस्तान : अस्पताल में मृत मिला हिंदू डॉक्टर!

Dainik Times     21:00    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची में एक अस्पताल के आईसीयू में 32 साल के एक हिंदू डॉक्टर को संदिग्ध हालात में मरा हुआ पाया गया एक सीनियर पुलिस अफसर नइमुद्दीन ने बताया कि अनिल कुमार शुक्रवार को सर्जिकल आईसीयू में गए थे इसके बाद वहां पर वह एक कुर्सी पर बैठे मृत पाए गए
a-hindu-doctor-was-found-dead-in-mysterious-circumstances


उन्होंने बताया, ‘वह संदिग्ध परिस्थितियों में मरे हुए पाए गए इसलिए अभी उनकी मौत के कारण के संबंध में जांच की जा रही है’ अधिकारी के अनुसार सर्जिकल वार्ड का दरवाजा खटखटाने पर भी जब अनिल कुमार ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया सर्जिकल वार्ड में कुमार को कुर्सी पर बैठे पाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी मौके पर से एक सुई मिली है

नइमुद्दीन ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने हाथ में इंजेक्शन लगाया था लाश को अस्पताल के मोर्चरी में ले जाया गया। इसके बाद में उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा सुई को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 20 June 2016

नेपाल में 36 'फर्जी' डॉक्टर हुए गिरफ्तार

Unknown     19:30    
place ad code
काठमांडू: नेपाल की खुफिया एजेंसी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने सोमवार को बिहार से सटे नेपाल के वीरगंज सहित तीन स्थानों पर दबिश देकर नेपाल के विभिन्न अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व हेल्थ क्लीनिक में कार्यरत 36 फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है।

36-doctors-arrested-in-nepal-in-hindi

गिरफ्तार लोगों में कई कथित चिकित्सक बिहार के हैं जिनके पास से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) से 10वीं और 12वीं के संदीग्ध सर्टीफिकेट बरामद किए गए है। जांच एजेंसी को शक है कि बरामद सारे शौक्षणिक सर्टीफिकेट नकली हैं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी का एक जांच दल मंगलवार को पटना पहुंचकर सारे सर्टीफिकेटों का सत्यापन कराएगा।

जाहिर है कि पांच माह पूर्व भी नेपाल पुलिस ने बिहार से निर्गत फर्जी सर्टीफिकेट के आधर पर चिकित्सक बने 17 फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया था। नेपाल सीआईबी के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अगर बरामद सर्र्टीफिकेट फर्जी पाए गए तो आरोपितों को नेपाली कानून के अनुसार कम से कम पांच वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.