Showing posts with label Indian-Government. Show all posts
Showing posts with label Indian-Government. Show all posts

Saturday, 2 July 2016

अब आधार कार्ड की टैगलाइन में 'आम आदमी का अधिकार' कि जगह लिखा होगा 'मेरा आधार-मेरी पहचान'

Dainik Times     07:57    
place ad code
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के टैगलाइन से 'आम आदमी का अधिकार' हटा दिया है।  केंद्र सरकार ने यह कदम विभिन्न लोगों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद उठाया गया है। अनुरोध करने वालों में दिल्ली बीजेपी के एक नेता भी शामिल हैं।

india-government-drops-aam-aadmi-from-aadhaar-tagline-news-hin-hindi

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय को भेजे गए 28 जून की तिथि वाले एक पत्र में कहा गया है कि आधार टैगलाइन 'आम आदमी का अधिकार' को बदलकर 'मेरा आधार, मेरी पहचान' कर दिया गया है।

उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 19 सितम्बर 2015 को प्रधानमंत्री कार्यालय में एक अर्जी देकर टैगलाइन 'आधार इज राइट ऑफ कॉमन मैन' में सुधार की मांग की थी, क्योंकि आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय का अधिकार है चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे का हो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का हो, निम्न या उच्च आय वर्ग का हो।'

यद्यपि यूआईडीएआई की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई, लेकिन एक सूत्र ने कहा कि टैगलाइन करीब छह महीने पहले बदली गई थी और इस पर चर्चा आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से ही हो रही थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.