Showing posts with label Nepal. Show all posts
Showing posts with label Nepal. Show all posts

Sunday, 2 October 2016

नेपाल ने आतंकवाद पर दी पाकिस्तान को चेतावनी, पाक ने सार्क सम्मेलन टाला...

Dainik Times     20:59    
place ad code
नई दिल्ली : इस्लामाबाद में होने वाला सार्क सम्मेलन को फिलहाल पाकिस्तान सरकार ने टाल दिया है और वह जल्द ही नई तारीख का ऐलान करेगा। वहीं रविवार को नेपाल ने कहा है कि सार्क सम्मेलन के लिए पाकिस्तान का पर्यावरण 'अनुकूल नहीं है'। नेपाल का कहना है कि सार्क देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके क्षेत्रों का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद के लिए नहीं करना चाहिए।
nepal-says-saarc-members-must-ensure-their-territory-is-not-used-for-terror

मालूम हो कि भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान ने आतंकवाद के मामले में पाक पर निशाना साधते हुए सार्क सम्मेलन से किनारा कर लिया था। सार्क सम्मेलन 9-10 नवंबर को इस्लामाबाद में होना था। नेपाल ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आरोप लगाया है कि उन्होंने इस तरह का वातावरण बनाया है जो इस सम्मेलन को आयोजित करने के लिए सही नहीं है।

आपको बता दे कि नेपाल ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कठोरता से निंदा की और स्पष्ट किया कि वह भी मजबूती से मानता है कि सार्थक क्षेत्रीय सहयोग के लिए शांति और स्थिरता का माहौल होना महत्वपूर्ण है। उसने उरी में हुए आतंकी हमले की नेपाल द्वारा की गई निंदा को भी दोहराया।

नेपाल ने कहा कि 19वें सम्मेलन की अगली तारीख के लिए वह वार्ता शुरू करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटे नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत ने भी सभी देशों से बातचीत कर नई तारीख पर फैसले की बात कही है।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण माहत ने कहा कि नेपाल 19वें सार्क सम्मेलन के आयोजन के लिए सदस्य देशों को राजी करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा और इन देशों के साथ बातचीत करेगा।


सार्क के सदस्य देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 28 September 2016

सार्क के लिए पाक नहीं जाएंगे पीएम मोदी, तीन और देशों ने भी किया भारत समर्थन!

Dainik Times     08:46    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान को एक और झटका देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया कि वे इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। इसके बाद इस आठ सदस्यीय समूह के तीन और देशों ने भी सम्मेलन से अलग रहने का निर्णय लिया। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सीमा पार आतंककवाद जारी रखने का हवाला देते हुए सरकार ने ऐलान किया कि मौजूदा हालात में भारत सरकार इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है।
narendra-modi-to-not-to-attend-saarc-the-summit-might-get-cancelled-dainiktimes-news-in-hindi

सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ने भी 19वें सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

आपको बता दे कि इस शिखर सम्मेलन को रद्द करना होगा क्योंकि सार्क चार्टर के अनुसार किसी एक देश के प्रमुख के शामिल नहीं होने पर शिखर सम्मेलन नहीं हो सकता। इस फैसले की घोषणा करते हुए भारत ने कहा कि एक देशने ऐसा माहौल बना दिया है जो शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सही नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने सार्क के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को इस बात की जानकारी दे दी है कि क्षेत्र में सीमापार से आतंकवादी हमले बढ़ने और एक देश का सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में बढ़ते हस्तक्षेप ने ऐसा माहौल बना दिया है जो 19वें सार्क सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सही नहीं है।’’ इसमें कहा गया है कि मौजूदा हालात में भारत सरकार इस्लामाबाद में होने वाले सम्मेलन में शामिल होने में असमर्थ है।

कहा गया है कि हम यह भी समझते हैं कि सार्क के कुछ अन्य सदस्य देशों ने भी नवंबर 2016 में इस्लामाबाद में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जतायी है। नेपाल को भेजे पत्र में भारत ने कहा कि वह क्षेत्रीय सहयोग और संपर्क के प्रति अपनी दृढ़ता पर कायम है लेकिन उसका मानना है कि ये सब आतंकवाद मुक्त माहौल में ही हो सकता है।


वही, पाकिस्तान ने सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने के भारत के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्णकरार दिया। पाकिस्तानी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय प्रवक्ता के उस ट्वीट का संज्ञान लिया है जिसमें भारत ने यहां होने वाले 19वें सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की घोषणा की है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन भारत की घोषणा दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 15 August 2016

नेपाल: यात्रियों से भरी बस पहाड़ से गिरी, 33 लोगों की मौत, कई घायल!

Dainik Times     21:34    
place ad code
नई दिल्ली : नेपाल में एक खचाखच भरी बस पहाड़ से करीब 300 मीटर की ऊंचाई से गिर जाने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। जबकि 43 अन्य घायल हो गए। आपको बता दे कि 85 यात्रियों को लेकर काठमांडू से कात्तिके देवराली जा रही बस कावरे में बिरता देवराली सात में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
33-killed-as-crowded-bus-falls-in-nepal-news-in-hindi

जिला पुलिस कार्यालय कावरे के अनुसार हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हादसे में 43 अन्य लोग घायल हुए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाली सेना का एक हेलीकॉप्टर 15 घायल यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडू लेकर आया।


जानकारी के मुताबिक बस के मलबे में कई यात्री दब गए। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने सरकारी निकायों सहित अन्य पक्षों से बचाव कार्य तेज करने को कहा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 27 June 2016

भारत-नेपाल सीमा के खंभों पर लगेगा GPS सिस्टम!

Dainik Times     12:10    
place ad code
नई दिल्ली : भारत और नेपाल की सीमा पर लगे आठ हजार से अधिक खंभों को एक वैश्विक दिशा-निर्देशन उपग्रह प्रणाली (ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम) से जोड़ा जाएगा। इससे अधिकारियों को 17 हजार किमी से ज्यादा लंबी सीमा का पहली बार प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।

boundary-pillars-at-nepalindia-border-to-have-gps-in-hindi

नेपाली विदेश मंत्रालय ने बताया, दोनों देशों की सीमा पर स्थित खंभों के लिए वैश्विक दिशा-निर्देशन उपग्रह प्रणाली (एनआइबी जीएनएसएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार (25 जून) को यहां समाप्त हुई नेपाल-भारत सीमा कार्यकारी समूह (बीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक में फैसला किया गया।

तीन दिन तक चली बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक कृष्ण राज बीसी ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. स्वर्ण सुब्बा राव (भारत के महासर्वेक्षक) ने किया।
बयान में कहा गया, 'बीडब्ल्यूजी बैठक में एसओसी मुलाकातों और संयुक्त फील्ड सर्वेक्षण टीमों (एफएसटी) की रिपोर्टो की समीक्षा की गई। सीमा पर चल रहे कार्य पर हुई प्रगति की प्रशंसा की गई।

अधिकारियों ने फैसला किया कि पिछले अधूरे काम को पूरा करने को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बयान के अनुसार, 'दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने प्रभावी सीमा प्रबंधन की पुन:पुष्टि की। इस परिप्रेक्ष्य में, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और सीमा के पास रह रहे लोगों को संयुक्त फील्ड टीमों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जागरूक बनाने के महत्व पर जोर दिया।'

बीडब्ल्यूजी बैठक से पहले यहां 20 से 22 जून तक सर्वेक्षण अधिकारी समिति (एसओसी) की चौथी बैठक हुई थी। दोनों देशों ने फैसला किया कि एसओसी की अगली बैठक इस साल सितंबर और बीडब्ल्यूजी की अगस्त 2017 में भारत में होगी।
 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 20 June 2016

नेपाल में 36 'फर्जी' डॉक्टर हुए गिरफ्तार

Unknown     19:30    
place ad code
काठमांडू: नेपाल की खुफिया एजेंसी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने सोमवार को बिहार से सटे नेपाल के वीरगंज सहित तीन स्थानों पर दबिश देकर नेपाल के विभिन्न अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व हेल्थ क्लीनिक में कार्यरत 36 फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है।

36-doctors-arrested-in-nepal-in-hindi

गिरफ्तार लोगों में कई कथित चिकित्सक बिहार के हैं जिनके पास से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) से 10वीं और 12वीं के संदीग्ध सर्टीफिकेट बरामद किए गए है। जांच एजेंसी को शक है कि बरामद सारे शौक्षणिक सर्टीफिकेट नकली हैं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी का एक जांच दल मंगलवार को पटना पहुंचकर सारे सर्टीफिकेटों का सत्यापन कराएगा।

जाहिर है कि पांच माह पूर्व भी नेपाल पुलिस ने बिहार से निर्गत फर्जी सर्टीफिकेट के आधर पर चिकित्सक बने 17 फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया था। नेपाल सीआईबी के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अगर बरामद सर्र्टीफिकेट फर्जी पाए गए तो आरोपितों को नेपाली कानून के अनुसार कम से कम पांच वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.