Showing posts with label Qandeel-Baloch. Show all posts
Showing posts with label Qandeel-Baloch. Show all posts

Saturday, 16 July 2016

राखी सावंत ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लगाई फटकर, कहा- पीएम मोदी से कुछ सीखो!

Dainik Times     20:01    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा है। 

rakhi-sawant-says-about-nawaz-sharif

राखी सावंत ने कहा है कि नवाज शरीफ को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से कुछ सीखना चाहिए। और कहा कि मैं कंदील की मौत की खबर सुनने के बाद अंदर से दुखी हूं।

मुझे पाक के पीएम से यह कहना है कि आपको हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सीखना चाहिए कि बेटी को बचाओ ना ही उसे हटाओ।

अगर पाक पीएम अपने देशवासियों से प्यार करते हैं तो मैं उनसे अपील करती हूं कि कंदील के हत्यारे भाई को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

पीएम मोदी को 'डार्लिंग' और विराट कोहली को प्रपोज करने वाली पाक मॉडल की हत्या....

Dainik Times     13:08    
place ad code


नई दिल्ली : पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच उर्फ फौजिया अजीम की मुल्तान में हत्या कर दी गई है। खबर है कि कंदील के भाई ने ही उनकी गोली मारकर हत्या की है। यह ऑनल कीलिंग का मामला हो सकता है। आपको बता दे की आजकल कंदील सोशलमीडिया पर चर्चा में रहती थीं।

pak-model-qandeel-baloch-murdered-news-in-hindi

बीते दिनों मुफ्ती अब्दुल कावी के साथ सेल्फी लेकर चर्चा में आई कंदील बलोच उर्फ फौजिया अजीम को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

कंदील बलोच ने पीएम मोदी को ‘डार्लिंग’ और ‘चाय वाला’ भी खा था।

कंदील का दावा किया था कि कुछ लोगों ने नेशनल डाटा बेस से उनकी निजी जानकारियां निकाल कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं। कंदील ने अपने असली नाम से इस्लामाबाद के एसएसपी को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने खुद को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग भी की थी।

कंदील ने कहा था कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। घर में सुरक्षा के साधन नहीं हैं। जिन लोगों ने उनकी निजी जानकारियां नेशनल डाटा बेस से चुरा कर सोशल मीडिया पर अपलोड की है, उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके इन निजी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

विराट कोहली के लिए भी दिया था बयान :-

गौरतलब है कि कंदील बलोच इमरान खान और विराट कोहली से खुलेआम प्यार का इजहार करके सुर्खियों में आईं थीं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.