Sports News : विराट कोहली ने पिछले मैच में
जिस तरह से तूफानी पारी खेली उससे ये साफ हो गया है कि वो इस समय बेहतरीन फॉर्म
में है. भारत न्यूज़ीलैंड के बिच चल रही एक दिवसीय मैचो की सीरिज के चोथे मैच में
विराट कोहली ने बड़ा कारनामा किया है.
जी हां 27 वर्षीय
विराट अगर 40 रन बनाने के साथ ही वो वनडे में सबसे कम 167 पारियों में 7500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गये
है.
आपको बता दे कि इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण
अफ्रीका के बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स के नाम है. उन्होंने 174 पारियों में ये कारनामा किया है.
विराट कोहली जिस तेज़ी से रन बना रहे हैं उससे
यही लगता है कि उनके लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल नहीं होने वाला.

