Showing posts with label Salim-Khan. Show all posts
Showing posts with label Salim-Khan. Show all posts

Tuesday, 4 October 2016

सलमान खान के बचाव में उतरे पिता सलीम खान, जानिए क्या कहा?

Dainik Times     10:13    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करके सलमान खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार बेटे का बचाव करने वाले सलीम खान इस बार चुप नहीं रहे। सलमान पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दे दिया है।
salim-khan-hilariously-slams-critics-who-branded-son-salman-khan-anti-national-news-in-hindi

आपको बता दे कि उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों से भारत से खदेड़ा गया तो बॉलीवुड दो गुट में बंट गया। एक गुट में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने का विरोध किया तो दूसरे गुट ने उनका विरोध किया जो पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रहे हैं। सलमान खान दूसरे गुट में शामिल हो गए। सलमान ने बयान दे डाला कि इसमें पाक कलाकारों का क्या दोष है। वो कलाकार हैं आतंकवादी नहीं हैं।

इस बयान के बाद सलमान खान पर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। सलमान के पिता सलीम खान बेटे के बचाव में आए। उन्होंने टवीट करके सलमान के विरोधियों पर अपनी भड़ास निकाल दी।

बता दे के टाइम्स नाऊ चैनल को निशाना बनाते हुए सलीम खान ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज टाइम्स नाउ की सबसे वांटेड लिस्ट में सईद, लखवी और मसूद की जगह सलमान खान, महेश भट्ट, करण जौहर और सीताराम येचुरी ने ले ली है क्योंकि ये लोग हमारे देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

सलमान खान पहले भी कई बयान देकर विवादों में फँस चुके हैं। हर बार सलीम खान बेटे की ओर से माफी मांगते रहे हैं लेकिन इस बार सलीम खान ने ही मोर्चा संभाल लिया।


बॉलीवुड से सलमान खान पर हमलों का सिलसिला जारी है। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी सलमान पर निशाना साधते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर दिया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 21 September 2016

सलमान खान के पिता सलीम खान का पाक पर हमला, कहा- नवाज शरीफ का नाम ‘बेनवाज शरीर’ होना चाहिए!

Dainik Times     09:52    
place ad code
नई दिल्ली : सलमान खान के पिता और मशहूर बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान ने ट्विटर पर नवाज शरीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान में कोई अपने प्रधानमंत्री की नहीं सुनता तो क्या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में कोई भारत के बारे में उनकी शिकायत पर ध्यान देगा? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम बेनवाज शरीररख दिया जाना चाहिए।
salim-khan-attack-pakistan-pm-nawaz-sharif-news-in-hindi

आपको बता दे कि सलीम ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘क्षमा चाहता हूं मिस्टर शरीफ, अगर जिन लोगों ने आपका नाम रखा था, वे आपकी विशेषताओं के बारे में जानते तो वे आपका नाम बेनवाज शरीर रख देते। उनसे एक बड़ी गलती हुई है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘यह आपकी ही स्वीकारोक्ति है कि पाकिस्तान में कोई भी आपकी नहीं सुनता, चाहे वह सेना हो, आपकी संसद या आपकी जनता। ताज्जुब की बात है, आपका सम्मानित परिवार भी आपकी सुनता है या नहीं?’’

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.