नई दिल्ली : आम आदमी
पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने फिर नाराजगी जताई है।
दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आने के बाद हुए हंगामे पर
अन्ना ने पहली बार कहा कि उन्होंने पहले ही केजरीवाल को आगाह किया था, लेकिन केजरीवाल ने उनकी कोई बात नहीं मानी।
समाजसेवी अन्ना हजारे
ने कहा है कि वह ‘यह देखकर बहुत दुखी हैं’
कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे
हैं जबकि कुछ अन्य ‘धोखाधड़ी में लिप्त हैं।’ हजारे ने कहा, ‘‘मुझे बहुत पीड़ा पहुंची है...।
अन्ना हजारे ने
सोमवार को कहा कि मैंने कहा था कि लोगों का चाल-चरित्र जरूर देख लें। किसी पर यूं
ही भरोसा करना ठीक नहीं है। पार्टी में आने वाले लोगों के चरित्र को जांचने की
व्यवस्था होनी चाहिए।
आपको बता दे कि अन्ना
ने इसके पहले भी केजरीवाल की राजनीति को लेकर खुलकर नसीहत दी थी। उसके बावजूद
दिल्ली सरकार के कई मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक भ्रष्टाचार, घरेलू हिंसा, फर्जी सर्टिफिकेट, लोगों से दुर्व्यवहार जैसे कई अपराधिक गतिविधियों के आरोप में कानूनी
कार्रवाई के दायरे में आए।
अन्ना ने कहा कि केजरीवाल
जब मेरे साथ थे तो उन्होंने ग्राम स्वराज पर एक पुस्तक लिखी थी... क्या हम इसे
ग्राम स्वराज कहेंगे? इस कारण मैं बहुत दुखी हूं।
मैं जिस आशा के साथ केजरीवाल को देख रहा था, वह समाप्त हो
गई।’

