Showing posts with label Sangram-Singh. Show all posts
Showing posts with label Sangram-Singh. Show all posts

Sunday, 11 September 2016

अगले महीने पाकिस्तान को धुल चटायेगा यह भारतीय रेसलर, फाइट से मिलने वाली धनराशि करेंगे गरीबो को दान!

Dainik Times     17:16    
place ad code
नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय रेसलर संग्राम सिंह अब पाकिस्तानी रेसलर को धुल चटाने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अक्टूबर में होने वाली फाइट में उनका मुकाबला पाकिस्तानी रेसलर से हो सकता है। रेसलर संग्राम सिंह ने अब पाकिस्तान को धुल चटाने की तैयारी कर ली है।
next-month-sangram-singh-fighting-with-pakistani-resler

बताया जा रहा है कि इस फाइट से मिलने वाली धनराशि का कुछ हिस्सा गरीबो को दान करने का ऐलान भी किया गया है। रेसलर संग्राम सिंह ने बीते शनिवार को एमडीयू के खेल विभाग में इस बात की जानकारी दी थी।

पाकिस्तानी रेसलर से लड़ेंगे संग्राम सिंह :-

मिली जानकारी के अनुसार, रेसलर संग्राम सिंह बीते शनिवार को एमडीयू के खेल विभाग में आये थे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की थी। इस बातचीत के दौरान ही उन्होंने अपनी इस फाइट की जानकारी भी दी थी। इस दौरान उन्होंने कई अन्य बातों का भी जिक्र किया।

रेसलर संग्राम सिंह ने कहा कि नेता या उद्योगपति कभी भी खेल के लिए बेहतर प्रयास नहीं कर सकते। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए एक नीति होनी चाहिए, जो केवल और केवल खेल से जुड़ा व्यक्ति ही बना सकता है।
भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि कानपुर की फाइट में पाकिस्तानी पहलवान से भिड़ना लगभग तय है। यदि किसी कारण से पाकिस्तानी पहलवान से फाइट नहीं होती है तो वह इंग्लैंड के पहलवान से भिड़ेंगे।


फिल्मी कॅरियर के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिस्ट्री चैनल पर आईस रोड ट्रैकर नामक सीरियल आ रहा है। इसकी शूटिंग मौत के मुंह में रहकर की गई है। यह सीरियल बहुत ही रोमांचक है। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि दीपावली को पटाखामुक्त बनाया जाए। इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा और गरीबों पर मार भी नहीं पड़ेगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.