Showing posts with label Saudi-Arab. Show all posts
Showing posts with label Saudi-Arab. Show all posts

Thursday, 4 August 2016

भारतीयों की मदद को सऊदी सरकार हुई तैयार!

Dainik Times     12:34    
place ad code
नई दिल्ली : सऊदी में रह रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी सरकार उनकी मदद करने को तैयार हो गई है।
saudi-arabia-agrees-to-help-indians-news-in-hindi

सऊदी अरब में भारतीयों की हो रही दुर्दशा किसी से कोई अनजान नहीं है। हाल ही में आ रही ख़बरों के मुताबिक तो हालात ऐसे हैं कि लोग भूखे मरने पर मजबूर हो गये हैं।

कुल 7,700 प्रभावित भारतीय कामगार 20 शिविरों में रह रहे हैं। दूतावास सऊदी अरब के विभिन्न हिस्सों में रह रहे अन्य भारतीय कामगारों के बारे में विवरण जुटा रहा है।

सऊदी सरकार जो मदद करने को तैयार हुई है उसमें भारतीयों के नि:शुल्क भारत वापसी की व्यवस्था करने और उनका बकाया भुगतान करना शामिल है।


केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने सऊदी सरकार को मानवीय संकट के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद वहां की सरकार ने यह कदम उठाया है।

( News in Hindi BY dainiktimes.com )

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.