Showing posts with label Sushma-Swaraj. Show all posts
Showing posts with label Sushma-Swaraj. Show all posts

Tuesday, 4 October 2016

भारत-पाक तनाव के बीच सुषमा ने जीता सबका दिल... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     14:17    
place ad code
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है लेकिन इसी बीच भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के एक दोस्ताना कदम ने दोनों के लोगों का दिल जीत लिया है। सुषमा स्वराज के इस कदम की पाकिस्तानी यूथ डेलिगेशन ने खूब तारीफ की।
sushma-swarajs-response-to-a-pakistani-girl-worried-about-returning-home-news-in-hindi

आपको बता दे कि बता दें कि 27 सितंबर को चंडीगढ़ में हुए ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान से 19 सदस्यों का एक दल आया था। लेकिन भारतीय सेना के एलओसी के उस पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से उनकी वापसी तय तारीख 4 अक्टूबर पर होने में संशय होने लगा था।

भारत में गर्ल्स फॉर पीस ग्रुप की पाकिस्तानी लड़कियों को तुरंत विशेष सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन लड़कियों के परिजन काफी चिंतित रहे और लड़कियों पर तुरंत वापस आने का दबाव बना रहा।

1 अक्टूबर को अलिया हरिर, अगाज ए दोस्ती पीस फोरम की संयोजक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की। स्वराज ने उनकी सुरक्षित वापसी का भरोसा दिलाया।

इन 19 पाकिस्तानी लड़कियों लड़कियों के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख आलिया हरीर ने देश वापसी के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए ये पाकिस्तानी लड़कियां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थी लेकिन सुषमा स्वराज ने कार्यक्रम के आयोजकों से बात करके न पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की व उन्हें कोई परेशानी ना हो इसके लिए आयोजकों को निर्देश दिए।

सुषमा स्वराज ने पाक लड़कियों की सुरक्षा पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आलिया- मैं तुम्हारे लिए चिंतित थी क्योंकि बेटियां सबकी साझी होती हैं।


पाकिस्तान वापसी के बाद आलिया ने ट्विटर पर स्वराज का आभार जताते हुए कहा, “आपकी बेटी कहलाने का शर्फ हासिल है और क्या चाहिए।
आलिया सहित 19 पाकिस्तानी लड़कियां 27 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंचे थी। भारत की मेहमान नवाजी से खुश आलिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि भारतीय मेहमानों के संग भगवान जैसा बरताव करते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 26 September 2016

सुषमा का पाक करारा जवाब, UN में कहा - आतंक को पनाह देने वालों को अलग-थलग करना होगा!

Dainik Times     20:33    
place ad code
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाक पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत यह मांग करता है कि जो देश आतंकवादियों और आतंकवाद की पनाहगाह हैं, जहां नीयत और कारनामों में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसे देशों को अलग-थलग करने की जरूरत है।

पाकिस्तान पर तल्ख हमला करते हुए सुषमा ने कहा कि भारत की मित्रता और बंधुत्व का गलत फायदा उठाकर पाकिस्तान लगातार ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहा है जो आतंकवादी हैं और भारत की सुरक्षा और शांति को प्रभावित करने में लगे हैं।

सुषमा ने कहा कि आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है और यह दुखद है कि हम आतंकवाद को रोकने में सफल नहीं हुए। सुषमा हालांकि पाकिस्तान का नाम लिए बिना अपनी बात कह रही थीं लेकिन उनका निशाना साफ और स्पष्ट था। सधी भाषा में एक गर्म तेवर वाला भाषण देकर सुषमा ने पाकिस्तान के खिलाफ़ भारत की नाराजगी को मजबूत ढंग से पेश किया।

उन्होंने पूछा, 'आतंकवादियों को पनाह कौन देता है? आतंकवादियों का मददगार कौन है? जिसने आतंकवाद का बीज बोया, उसने कड़वा फल खाया है।' सुषमा ने कहा कि जिन्हें आतंकवाद को पालने का शौक है, उन्हें अलग-थलग करना होगा।

कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान बारहां उठाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कश्मीर की स्वायत्तता और वहां मानवाधिकारों का मसला उछाला था। सुषमा इस पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए बोलीं कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। कश्मीर को हासिल करने का पाकिस्तान का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। मित्रता के साथ विवाद सुलझाने की कोशिश की गई। हमें बदले में क्या मिला, उरी जैसा आतंकी हमला? बहादुर अली सीमापार से आतंकवाद का जीता जागता सबूत है।

सुषमा स्वराज ने बलूचिस्तान का भी मुद्दा भी उठाया और वहां लगातार जारी मानवाधिकारों के उल्लंघन पर काफी सख्त शब्दों में पाकिस्तान की आलोचना की। सुषमा ने कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान ने अमानवीयता की हदें पार कर दी हैं। नवाज के भाषण का प्रत्योत्तर देते हुए सुषमा ने कहा, 'जिनके घर शीशे के हों, वो दूसरों पर पत्थर न फेंकें।


कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का राग अलापने वाले पाकिस्तान के लिए इस भाषण के बाद बलूचिस्तान पर शर्मसार होने की स्थिति सुषमा ने अपने भाषण के जरिए पैदा कर दी है। पाकिस्तान को अब बलूचिस्तान में अपनी ज़्यादतियों के लिए विश्व समुदाय को सफाई देनी पड़ेगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 22 August 2016

सऊदी में फंसे बेरोजगार भारतीयों को मुफ्त वापस लाएगी सरकार : सुषमा स्वराज

Dainik Times     09:03    
place ad code
नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाये का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें और जल्दी घर वापस आ जाएं और कहा कि सरकार उनके वापस आने का खर्चा वहन करेगी।
sushma-appeals-to-the-indians-stuck-in-saudi-to-come-back-to-india

आपको बता दे कि सुषमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि सउदी अरब में भारतीय कामगार- कृपया अपने दावे दाखिल करें और घर लौट आएं। हम आपको निशुल्क लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनरल वी के सिंह सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों की समस्या को सुलझाने के लिए गए हुए हैं। जो श्रमिक कम्पनियां बंद होने के कारण निकाल दिए गए हैं, उनको मेरी यह सलाह है की वे अपने-अपने क्लेम दर्ज करवा कर भारत लौट आएं।


उन्होंने कहा कि जब सऊदी सरकार बंद हो चुकी कंपनियों के साथ निपटारा करेगी तो आपका बकाया भी अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावों के निपटारे में वक्त लगेगा और अनिश्चितकाल तक सऊदी अरब में इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है। सरकार उनके वापस आने का खर्चा वहन करेगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 10 August 2016

दक्षिणी चीन सागर विवाद में न पड़े भारत : चीन

Dainik Times     11:18    
place ad code
नई दिल्ली : चीन ने एक बार फिर भारत को लेकर कड़े शब्द कहे है। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत को अनावश्यक रूप से नहीं पड़ना चाहिएताकि यह द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाला एक और कारक नहीं बने।
india-should-not-get-entangled-in-south-china-sea-says-chinese-media-news-hindi

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्सने एक लेख में कहा, ‘भारत अगर आर्थिक सहयोग के लिए अच्छा माहौल बनाना चाहता है तो उसे वांग की यात्रा के दौरान दक्षिणी चीन सागर की बहस में अनावाश्यक रूप से पड़ने से परहेज करना चाहिए। भारत के साथ आर्थिक सहयोग में भारत में बने उत्पादों का चीन में निर्यात होने पर उस पर शुल्क दर को कम करना शामिल है।

लेख में कहा गया, ‘क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी पर होने वाली बातचीत के दौरान भारत चीन में बने उत्पादों पर शुल्क दर में मामूली कमी की अनुमति दे सकता है क्योंकि वह अपने घरेलू उद्योगों को सुरक्षित रखने की कोशिश करेगा। अगर भारत यह उम्मीद करता है कि चीन शुल्क दर को कम करने में अधिक उदारता दिखाए तो उसके लिए इस समय चीन के साथ अपने संबंधों को बिगाड़ना समझदारी नहीं होगी।

अखबार ने कहा कि भारत जिस तरह से दक्षिणी चीन सागर के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है उससे द्विपक्षीय संबंधों पर अनावश्यक रूप से विपरीत असर पड़ सकता है और भारत के निर्यातकों के लिए भी बाधाएं खड़ी कर सकता है।


आपको बता दें, दोनों देशों के संबंधों में खिंचाव के बीच वांग 13 अगस्त को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान दोनों देश प्रमुख क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनका दौरा अगले महीने चीन के होंगझोउ शहर में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 30 July 2016

सऊदी अरब : भूख से तड़प रहे हैं 800 भारतीय, सुषमा के निर्देश पर एंबेसी ने पहुंचाया खाना!

Dainik Times     21:23    
place ad code
नई दिल्ली : फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज ने जेद्दाह में इंडियन एंबेसी को एयरपोर्ट पर फंसे लोगों की मदद करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि सउदी अरब के जेद्दाह शहर में एयरपोर्ट पर फंसे लगभग 800 भारतीय भूख से बेहाल हैं।
800-jobless-indians-starving-in-jeddah

उनकी जॉब चली गई है जिससे वे लोग बेहद परेशान हैं। और इन लोगों में से किसी शख्स ने ट्विटर पर सुषमा से मदद मांगी थी।

सऊदी अरब के जेद्दाह में नौकरी गंवा चुके 800 के करीब भारतीय कामगार बीते तीन दिन से भुख से परेशान हैं।  फॉरेन मिनिस्टर ने बताया कि जल्द ही विदेश राज्‍यमंत्री वीके सिंह वहां पहुंचने वाले हैं। सुषमा स्‍वराज ने सऊदी अरब स्‍थ‍ित भारतीय दूतावास को आदेश दिया है कि वह इन भारतीयों को जल्द से जल्द खाने पीने की चीजें मुहैया कराएं। एंबेसी से कहा है कि वे इन बेरोजगार भारतीय वर्कर्स को फ्री में राशन दें।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 23 July 2016

सुषमा स्वराज ने नवाज़ शरीफ़ को सुनाई खरी-खोटी, कहा - पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया!

Dainik Times     22:19    
place ad code


नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को करारा जवाब दिया है। कहा है कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला। नवाज़ शरीफ़ के इस बयान पर कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को अपना समर्थन देता रहेगा। 

sushma-swaraj-says-pak-pm-all-of-kashmir-is-indias-news-in-hindi


विदेश मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान ने कश्मीर को हथियार और आतंकवाद के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। पाकिस्तान अपने गंदे पैसे और खतरनाक आतंकवादियों और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश में जुटा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का इस तरह का बयान यही दर्शाता है।

कश्मीर घाटी में आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जिस तरह से वहां हिंसा का दौर शुरू हुआ है, भारत उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ मानता है। बुरहान वानी को नवाज़ शरीफ ने शहीद बताया था।

विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर शरीफ के बयान की निंदा की जा चुकी है। अब ख़ुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नवाज़ शरीफ़ को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि वानी हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी था जिस पर दस लाख रुपये का इनाम था। वह सुरक्षाबलों और स्थानीय निकाय के चुने हुए प्रतिनिधियों की हत्या में शामिल था।

सुषमा ने कश्मीर में हिंसा के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान के सरकारी तंत्र को ज़िम्मेदार बताया है जो हाफिज़ सईद जैसे यूएन से प्रतिबंधित आतंकवादियों की मदद से इस काम को अंजाम दे रहा है। सुषमा ने कड़े शब्दों में कहा कि जो देश अपने ही लोगों के खिलाफ तोप और जंगी जहाज़ से हमले करता हो उसे इस बात का कोई नैतिक हक नहीं है कि वह भारत के पेशेवर और अनुशासित पुलिस और सुरक्षाबलों पर उंगली उठाए। 

सुषमा ने ये भी साफ किया कि सुरक्षाबलों के संयम का सबूत इस बात से मिलता है कि कश्मीर की हिंसा में अब तक 1700 के करीब जवान घायल हुए हैं।

सुषमा ने कहा, आतंकवाद को पाकिस्तान द्वारा इस खुले प्रोत्साहन के पीछे पाकिस्तान का वह खतरनाक दिवास्वप्न है कि एक दिन काश्मीर पाकिस्तान बनेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने स्वयं यह बात कही है। 

पूरा भारत एक स्वर से वज़ीर-ए-आजम पाकिस्तान को यह बताना चाहता है कि उनका और पाकिस्तान का यह दिवास्वप्न क़यामत तक भी पूरा नहीं होगा। संपूर्ण जम्मू-कश्मीर-राज्य भारत का एक अटूट हिस्सा है। ज़मीन के इस स्वर्ग को पाकिस्तान कभी भी आतंकी नरक नहीं बना पाएगा।

उन्‍होंने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनकी दुआएं काश्मीरियों के साथ हैं। मैं कहना चाहती हूं कि पाकिस्तान ने कभी दुआएं नहीं दीं बल्कि हथियारों और आतंकवाद का गहरा दर्द दिया है। पाकिस्तान की कोशिश है कि अपने संसाधनों, संस्थाओं और आतंकवादी संगठनों के द्वारा जम्मू-काश्मीर में अस्थिरता पैदा की जाए। 

स्वयं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान से यह नापाक मंसूबा कल उजागर हुआ है। मैं फिर पुरजोर ढंग से यह दोहराना चाहती हूं कि उनका यह नापाक मंसूबा कभी भी पूरा नहीं होगा।'

पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर पर आने वाले हर बयान का भारत ने हर फोरम पर पुरज़ोर जवाब दिया है। चाहे वो यूएन में हो या फिर संसद में उठे सवाल पर। 

हालांकि विपक्ष कश्मीर पर नवाज़ शरीफ के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है। वह इसे प्रधानमंत्री मोदी के अचानक लाहौर जाने और नवाज़ शरीफ़ से बेहतर ताल्लुकात बनाने की कोशिश को बिना सोचे समझे लिया गया फैसला कहता रहा है।

मोदी की तरफ से पाकिस्तान पर कोई कड़ा बयान न आने को वह इसी संदर्भ में देखता है। इसलिए सुषमा स्वराज की तरफ से इस तरह के कड़े बयान की अपनी अलग अहमियत है। भारत ने साफ कर दिया है कि वो बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश में पाकिस्तान की तरफ से आने वाले भड़काऊ बयानों को नज़र अंदाज नहीं करेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.