Showing posts with label Throwing-Dog. Show all posts
Showing posts with label Throwing-Dog. Show all posts

Wednesday, 6 July 2016

कुते को तीन मंजिल से फेकने वाला गिरफ्तार, देखे विडियो!

Dainik Times     15:13    
place ad code
नई दिल्ली : चेन्नई में एक मेडिकल स्टूडेंट ने एक अमानवीय हरकत की जिसकी काफी आलोचना हो रही है। उसने मजे के लिए एक कुते को तीन मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया। आरोपी के ही एक साथी ने घटना का वीडियो बना लिया। 

horrifying-video-of-man-throwing-dog-from-rooftop-goes-viral-video

इसे कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया गया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी काफी आलोचना की है और इसे अमानवीय बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। सोशल मीडिया पर #StopAnimalCruelty हैशटैक के जरिए यूजर्स पोस्ट कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी चेन्नई का रहने वाला है। वो एमबीबीएस फाइनल ईयर में है। वीडियो चेन्नई में कुछ दिन पहले बनाया गया है। 35 सेकंड के वीडियो में यह व्यक्ति कुत्ते को गर्दन से पकड़े छत के किनारे पर खड़ा होता है। वह हंसते हुए कुत्ते को छत से फेंक देता है। जमीन पर गिरते ही कुत्ता दर्द से चीखने लगता है।

आरोपी गिरफ्तार :- 

वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। आरोपी स्टूडेंट हैं। कुत्ते को छत से फेंकने वाले आरोपी का नाम गौतम सुदर्शन बताया जा रही है तो वहीं आशीष पाल ने वीडियो को शूट किया था। 

फिलहाल एक आरोपी गौतम सुदर्शन गिरफ्तार हुआ है, दूसरा अभी कानून के शिकंजे से बाहर है। पुलिस की मुताबिक आरोपी अपने गृहनगर में कहीं छिपे थे।

देखिये विडियो :-


अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.