Showing posts with label Uddhav-Thackeray. Show all posts
Showing posts with label Uddhav-Thackeray. Show all posts

Tuesday, 11 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : उद्धव ठाकरे

Dainik Times     21:50    
place ad code
नई दिल्ली : इन दिनों भारत पाकिस्तान के बिच तनाव काफी बढ़ा हुआ है इसी बिच कोई भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठे है।  अब इस पर शिव सेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी का भरपूर समर्थन करते हुए कहा है कि जिस किसी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर शक जताया उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाये। उद्धव ने कहा कि सर्जिकल ऑपरेशन पर शक करने वाले लोगों का अपराध आतंकियों के अपराध से कम नहीं है।
uddhav-says-lodge-fir-against-who-raised-question-over-surgical-strike

शिव सेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ एक सर्जिकल स्ट्राइक ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रुको मत। उन्होंने कहा कि मोदीजी अब ऐसी कार्रवाई करो की भारत के नक़्शे में पाकिस्तान दिखना चाहिए।


शिव सेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यह हमारी परंपरा है कि हम किसी के घर जाकर किसी को छेड़ते नहीं हैं। और जो हमें छेड़ता है उसे हम छोड़ते नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आह्वान किया कि जिसने हमारे घर पर आ रहा है उसे ख़त्म करो। उद्धव ने कहा कि यह शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 25 July 2016

कश्मीर मुद्दे पर PM को कोसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा- ISIS से निपटना है तो भारत घोषित हो हिंदू राष्ट्र!

Dainik Times     09:44    
place ad code

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर शि‍वसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नए सिरे से निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार के कश्मीर की स्थिति से निपटने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं।

shiv-sena-chief-uddhav-thackeray-attacks-pm-modi-on-kashmir-issue

उद्धव ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफलरही है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि देश की तस्वीर साफ नहीं है और ऐसा लग रहा है जैसे देश में 'फॉग' चल रहा है। 

उद्धव ठाकरे ने 26 जुलाई को अपने जन्मदिन से पहले पार्टी के मुखपत्र सामनाको दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'कश्मीर में स्थिति के लिए कौन जवाबदेह है। अमरनाथ यात्रा निलंबित की गई है। हिंदुओं को पीटा जा रहा है, जवानों पर हमले किए जा रहे हैं। 

हर किसी को उम्मीद थी कि सरकार में बदलाव के बाद परिदृश्य बदलेगा।' देश में बढ़ते ISIS के खतरे संबंधी रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, 'हमारे पास भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'

उद्धव ने दावा किया कि केंद्र और राज्य (कश्मीर) में सत्तासीन बीजेपी इस पर जोर दिया कि अब से आगे हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया जाएगा। लेकिन घाटी में हिंदू संकट में हैं। आपको बता दें कि बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी रही शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार में शामिल है। 

उन्होंने आगे केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए टेलीविजन पर एक बॉडी डियोडरेंट के विज्ञापन की चर्चा की और कहा, ‘क्या चल रहा है? फॉग चल रहा है।' उन्होंने कहा देश में इसी तरह की स्थिति है।

ठाकरे ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई नहीं समझ पा रहा है कि क्या हो रहा है और कौन कर रहा है। शासन बदल गया, लेकिन क्या आम आदमी का जीवन बदला? उनसे पूछा गया कि क्या वे मोदी को निशाना बना रहे हैं, ठाकरे ने कहा, 'मैं समग्रता में देश के राजनीतिक नेतृत्व के बारे में बात कर रहा हूं। हमारे प्रधानमंत्री कश्मीर समेत देश के सभी राज्यों में जाते हैं। लेकिन वे इस समय कश्मीरी हिंदुओं के साथ क्यों नहीं खड़े हैं?'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.