Showing posts with label Virender-Sehwag. Show all posts
Showing posts with label Virender-Sehwag. Show all posts

Saturday, 5 November 2016

सहवाग ने अपने ही अंदाज में Virat Kohli को दी जन्मदिन की बधाई... जानिए क्या कहा?

Dainik Times     16:11    
place ad code
नई दिल्ली : भारत के सबसे धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली आज 28 साल के हो गये है। Viart Kohli  को सभी जन्मदिन की बधाई दे रहे है लेकिन टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में बधाई दी है।
virendar-sehwag-wishes-happy-birthday-to-virat-kohli

आपको बता दे कि सहवाग इन दिनों सोशल साइट्स पे काफी एक्टिव रहते है। Virat Kohli भी उनसे नही बच पाए है। सहवाग अपने मजाकिया ट्वीट से सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। कोहली के जन्मदिन पर सहवाग ने बड़े ही काव्यात्मक तरीके से उन्हें बधाई दी।


सहवाग ने ट्विट करते हुए कहा- Haazme ki Goli, Rangon ki Holi,Gujarat me Ghagra Choli, Aur Batting mein Virat Kohli, Poore India ko pasand hai.

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 19 September 2016

उरी हमला: सहवाग सहित कई बड़े सितारों ने जताया दुःख, जानिए क्या कहा?

Dainik Times     09:31    
place ad code
नई दिल्ली : वीरेंद्र सहवाग, नेहा शर्मा, शाहरुख खान, शेखर कपूर, रितेश देशमुख और अदनान सामी जैसी बड़ी हस्तियों ने 'उरी' में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बॉलीवुड हस्तियों ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
bollywood-and-cricket-celebrities-reaction-about-uri-attack

आपको बता दे कि जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तड़के आतंकवादियों ने सैन्य शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें 17 सैनिक शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में दो दर्जन से अधिक जवान घायल भी हुए हैं। आतंकवादी 'उरी' शहर के पास स्थित इस सैन्य शिविर में सुबह 5.3० बजे घुसे थे।

सितारों ने की हमले की निंदा :-

सहवाग : सहवाग ने हमले की निंदा करते हुए कहा उरी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे बागी नही, आतंकवादी है उनके खिलाफ उचित करवाई करनी चाहिए।

शाहरुख खान : उरी में कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। हमारे शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति प्रार्थना और आतंकवादियों को जल्द सो जल्द सजा दी जानी चाहिए।

रितेश देशमुख : उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने जिंदगी कुर्बान कर दी।

रणदीप हुड्डा : राज्य पर हुआ हमला दुखद है। जब तक वहां हिंसा है तब तक शांति नहीं हो सकती।

शेखर कपूर : स्वर्ग जल रहा है। कश्मीर में शोक। उरी का खूबसूरत शहर। 

मधुर भंडारकर : उरी पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। बहादुर शहीद और उनके परिवारों के प्रति संवेदना।

अदनान सामी : उरी हमले से अत्यधिक दुखी हूं। शहीदों के प्रियजनों के लिए प्रार्थना।

नेहा शर्मा : उरी में हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना।


वत्सल सेठ : उरी हमले में शहीदों के लिए प्रार्थना, जो देश के लिए लड़े। उनके परिवारों को सांत्वना।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 17 September 2016

वीरेंद्र सहवाग ने पीएम नरेंद्र मोदी और आर अश्विन को इस निराले अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई!

Dainik Times     16:19    
place ad code
नई दिल्ली : भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आजकल अपने निराले ट्वीट्स के लिए खूब चर्चित रहते हैं। वह ट्विटर पर सबके छक्के छुड़ा रहे है। उनके जन्मदिन विश करने का अंदाज तो बहुत ही निराला होता है।
ashwinvirendra-sehwag-wishes-pm-narendra-modi-and-r-ashwin-birthday

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर आर अश्विन को भी उन्होंने इसी निराले अंदाज में जन्मदिन विश किया। गौरतलब है पीएम मोदी आज अपना 67 वाँ जन्मदिन मना रहे हैं तो वहीं आर अश्विन का यह 30वाँ जन्मदिन है। हम सभी भी इन दोनों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हैं। लेकिन सहवाग ने अपने अलग ही अंदाज में विश किया।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी। 66 नॉट आउट मुबारक हो। प्लीज अपने जिंदगी का शतक लगाइए जिससे इस देश का भी शतक लग जाए। इस ट्विट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने मोदी जी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ लिखी हैं।


वही भारत के जाने-माने स्पिनर ऑलराउंडर आर अश्विन को बर्थडे विश करते समय हैश टैग लगाया #ShatirPlayer. उन्होंने लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। यूँ ही बेहतर करते जाओ आगे एक बड़ा सीजन आने वाला है। वहाँ तुम्हारी जीत जरूर होगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 10 September 2016

'बॉलीवुड के बेस्ट ऑलराउंडर है अक्षय कुमार' : सहवाग

Dainik Times     08:25    
place ad code
नई दिल्ली : विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अब ट्वीट की दुनिया में भी सहवाग हिट है।  ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला और अपने खास अंदाज में वीरू ने अक्षय कुमार यानी खिलाड़ी कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
akshay-kumar-is-all-rounder-of-bollywood-says-sehwag

बॉलीवुड के सबसे फिट माने जाने वाले अक्षय कुमार 49 साल के हो गए हैं। और उनके इसी अंदाज को ध्यान में रख कर सहवाग खेल और बॉलीवुड का तड़का लगाते हुए सहवाग ने  अक्षय को सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर करार दिया और कहा, “अक्षय बॉलीवुड के बेस्ट ऑलराउंडर हैं एक्सन भी, कॉमेडी भी, ड्रामा भी खेल जाओ


ऐसा पहली बार नहीं है जब सहवाग ने ट्वीटर पर किसी जानी-मानी हस्ती को ट्रॉल किया हो। क्रिकेटर से लेकर राजनेता और बॉलीवुड हस्ती अक्सर सहवाग के ट्राल का शिकार हो जाते हैं। कभी बराक ओबामा, कभी शोएब अख्तर तो कभी हरभजन सब को सहवाग अपने खास अंदाज में विश करते रहते है जो ट्वीटर पर खूब ट्रेंड करते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 4 September 2016

सहवाग ने अनूठे अंदाज़ में किया मोहम्मद शमी को Birthday Wish, जानिए क्या कहाँ?

Dainik Times     14:56    
place ad code
नई दिल्ली : इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आज कल ट्विटर पर सुर्खियों में बने हुए हैं। शनिवार को सहवाग ने गेंदबाज मोहम्मद शमी को अनोखे अंदाज में बर्थ-डे विश किया। दरअसल सहवाग ने बर्थ-डे विश करते हुए शमी का नहीं उनकी मम्मी का जिक्र किया है। उन्होंने शमी की मम्मी को धन्यवाद कहा है।
virendra-sehwag-give-mohammed-shami-birthday-wish-in-a-unique-way-news-in-hindi

वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को मोहम्मद सामी को बर्थ-डे विश करते हुए ट्विटर पर लिखा- थैंक यू टू शामी की मम्मी। आप ने भारत के सबसे उत्साही गेंदबाज में से 1 को जन्म दिया है। जन्मदिन पर शमी के फैन्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी।

आपको बता दे कि इससे पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शुक्रवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाया था।
ट्विटर पर अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स के लिए लोकप्रिय वीरेंद्र सहवाग ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बाल वाला बुर्ज खलीफाकह कर संबोधित किया।


अपने ट्वीट में वीरू पाजी ने इशांत के दो नाम रखे हैं एक बाल वाला बुर्ज खलीफाऔर एक शर्मा जी का लड़का

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 7 August 2016

इस बार वीरेंद्र सहवाग ने की बराक ओबामा की बोलती बंद... जानिए क्या कहा?

Dainik Times     14:14    
place ad code
नई दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट मैदान की तरह ही इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित क्रिकेटर बन गए हैं। 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अलग अंदाज में ट्वीट करते नजर आते है जिन्हें उनके फैन्स द्वारा कभी पसंद किया जाता है और उनके ये फैन्स उनके ट्वीट को रिट्वीट कर अपनी जबरजस्त प्रतिक्रिया भी देते है।
sehwag-wished-barack-obama-on-birthday-news-in-hindi


अपने इसी अनूठे अंदाज में ट्वीट करते हुए सहवाग ने अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा को उनके 55 वे जन्मदिन की बधाई दी। ट्वीट करते हुए नज़फरगढ़ के नवाब ने कहा कि ''जन्मदिन मुबारक बराक ओबामा. बच्चों के लिए आपका प्यार देखकर कई बच्चे कहते होंगे 'ओबामा, बी माइ मामा'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 24 July 2016

दोहरा शतक लगाने के बाद भी वीरेंदर सहवाग ने क्यों उड़ाया विराट कोहली का मजाक, जानिए क्या कहा...

Dainik Times     08:42    
place ad code
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग अपने बल्ले की तरह ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सहवाग ने हाल ही में कई सेलीब्रिटीज़ को एक अलग अंदाज में शुभकामनाएं देने की आदत बनाई है।

Virender-Sehwag-tweet-on-virat-kohli-and-kabali-news-in-hindi

दरअसल, बात यह है कि उनके फैंस ट्वीट करके उन्हें बता चुके हैं कि वह सुबह सबसे पहले उनका ट्वीट पढ़ना ही पसंद करते हैं।

कुछ दिन पहले ही सहवाग ने उमर अकमल का ट्विटर पर मजाक उड़ाकर पाकिस्तान क्रिकेट के प्रशंसकों को गुस्सा दिला दिया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर के लिए भी ऐसे ही कुछ मजाकिया अंदाज में सहवाग ने कई ट्वीट्स भी किए थे।

अपने अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सहवाग की तारीफ भी हुई है तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक बनाने के कारण पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें कोसा और जुनैद खान द्वारा बोल्ड करने की याद भी दिलाई।

लेकिन पाकिस्तानी स्टार्स का मज़ाक उड़ाने के बाद अब सहवाग ने अपने साथी खिलाड़ी विराट का मज़ाक उड़ाया है। 

सहवाग ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने की तारीफ की। आपको बता दें कि सहवाग ने मैच से पहले ही अनुमान लगा लिया था कि कोहली शतक बनाने वाले हैं।

सहवाग ने कोहली के शतक को मूली (पराठा) और कबाली के साथ जोड़ते हुए नया मजेदार ट्वीट किया उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तीन लीज़आजकल चलन में हैं। कोहली, मूली(पराठा) और कबाली। इन तीनों का आज लुत्फ उठाइये, मूली पराठा खाकर कबाली देखिए और फिर कोहली की पारी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.