Showing posts with label chin. Show all posts
Showing posts with label chin. Show all posts

Friday, 24 June 2016

चीन में भयंकर तूफान से मची तबाही, अब तक 98 की मौत

Unknown     12:02    
place ad code
नई दिल्ली : चीन के पूर्व में स्थित जियांग्सू प्रांत में भारी बारिश के कारण कम से कम 98 लोगों की जान चली गई  तथा 800 से अधिक घायल हो गए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि बारिश, ओले और तूफान के कारण यानचेंग शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई मकान ध्वस्त हो गए हैं।

rain-hail-and-storms-in-china-98-dead-over-800-injured-news-in-hindi

यानचेंग के उपनगर फुनिंग और शेयांग काउंटी के कई इलाकों में भी मौसम बेहद खराब कि आशंका जताई जा रही हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रांत में हुई भारी बारिश के कारण अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। फुनिंग काउंटी में 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने फुनिंग काउंटी के कई बाहरी नगरों में तबाही मचाई।

शेयांग में हवाओं की गति 100 किमी प्रति घंटा रही। तूफान के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए, 51 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। कुछ इलाकों में बिजली ठप हो जाने तथा संचार सेवाओं के बाधित होने की भी खबरें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बड़े बड़े पेड़ों को गिरते और पूरे-पूरे गांवों को मटियामेट होते देखा। शिन्हुआ के अनुसार, लोगों को उनके ध्वस्त हुए मकानों के मलबे से खींच कर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।

यानचेंग शहर में शीर्ष अधिकारी प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि चीन के 10 प्रांत स्तर के क्षेत्रों में बीते पांच दिन में तेज बारिश के कारण 42 लोग मारे गए और 25 लापता हैं।

मंत्रालय के अनुसार, झेजियांग, जियांग्शी, हुबेई और सिचुआन सहित, देश के दक्षिणी हिस्सों से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण 4,60,000 से अधिक लोगों किसी दूसरी जगह ले जाया गया और 3,21,000 लोगों को तत्काल राहत की जरूरत है। चीन में मौसमी बारिश के कारण हर साल भीषण बाढ़ आती है और मई के आखिर से करीब दो माह तक देश इस आपदा से प्रभावित रहता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.