Showing posts with label health-tips-in-hindi. Show all posts
Showing posts with label health-tips-in-hindi. Show all posts

Tuesday, 11 October 2016

Video: क्या आप जानते हैं कंडोम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? देखे विडियो..

Dainik Times     11:28    
place ad code
नई दिल्ली : भारतीय समाज में आज भी सेक्स को लेकर खुलेआम चर्चा नहीं होती हैं। आज भी कई ऐसे स्कुल हैं जहा इस विषय में बात नही की जाती हैं। यहाँ तक की कई स्कूलों में सेक्स से सम्बन्धित टॉपिक भी पढाये नही जाते। ऐसे में सेक्स के बारे में कुछ सिख पाना बेहद मुश्किल है।

आपको बता दे की देश में कई लोग ऐसे हैं जो यह नही जानते की कंडोम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है । इसी विषय को लेकर एक वीडियो बनाया गया हैं। इस वीडियो का उद्देश सेफ सेक्स को प्रमोट क़रना हैं।


आप भी देखिये ये विडियो :-
Video : Thehealthsite

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 19 August 2016

रोज केला खाकर एक गर्म कप पानी पिने के फायदे जानोगे तो हेरान रह जाओगे आप... जानिए!

Dainik Times     15:02    
place ad code
नई दिल्ली : अधिक लाभ पाने के लिए लोग नाश्‍ते में केला खाना पसंद करते हैं। सुबह नाश्ते में केला खाने से एनर्जी मिलती है और इसके साथ ही सूकरोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। इस पीले फल में हल्‍का सा हरे रंग का स्‍पर्श होता हैं। जो स्‍टार्च और स्‍वस्‍थ कार्बोहाइड्रेट के सबसे अच्‍छे स्रोतों में से एक माना जाता है और सुबह नाश्‍ते में केला खाने से आपको दोपहर तक भूख महसूस नहीं होती है। इससे आप भरा-भरा महसूस करते है।
benefits-of-a-banana-and-cup-of-warm-water-news-in-hindi

# केले के साथ गर्म पानी लेना कितना फायदेमंद है :-
विश्‍वभर में लोग आ‍हार में केले का बहुत अधिक मात्रा में इस्‍तेमाल करते हैं। और कुछ इस हद तक कि रिपोर्ट बताती है कि जापान में केले की कमी होने लगी हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सुबह के समय केले खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीना वजन घटाने में बहुत ही मददगार होता है।

सुबह के नाश्ते में केले और गर्म पानी को शामिल कर आप इसके बेहतरीन फायदे पा सकते हैं। केले के साथ बस एक कप गर्म पानी का प्रयोग करके ना केवल आप वजन को कम कर सकते है बल्कि आपको सही आकार देने में भी बेहद मददगार होता है। अब तक किए गए कई शोधो में मॉर्निंग में केले खाने के बेहतरीन फायदों को बताया गया।

# यहं कैसे करता है काम :-
स्टार्च और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर यह डाइट दिनभर में आपके शरीर पर चढ़ने वाले मोटापे को कम करने में आपकी मदद करती है। सुबह के नाश्ते में केले के साथ गर्म पानी का सेवन देर तक आपका पेट भरा रखने में मदद करने के साथ एनर्जी के स्तर को भी बनाए रखता है।

केला न केवल आपके मेटबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को बेहतर कर पाचन क्रिया को सुधारने में भी मदद करता है। दूसरा केला एक प्रकार के स्टार्च से भरपूर होता है, जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बेहद कम होती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में फायदेमंद साबित होता है और आपको संतुष्टि देने के साथ ही कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्‍त अवशोषण को रोकने में मदद करता है।

केले के साथ गर्म पानी लेने से पाचन दुरुस्‍त होता है। गर्म पानी एक प्राकृतिक शक्तिवर्धक है। यह शरीर को हाइड्रेट कर ऑक्‍सीजन के स्‍तर को बढ़ाता है। केला खाने के बाद आपको तरोताजा और अलग सा महसूस होता है। केले के साथ गर्म पानी का गिलास पिने से आप अतिरिक्‍त कैलोरी और अतिरिक्‍त शुगर के बिना भरपूर एनर्जी और सेहत पा सकते हैं। तो आप कब शुरू कर रहे हैं, मॉर्निंग बनाना डाइट?

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 1 August 2016

ज्यादा नमक खाने वाले जरुर पढ़ें यह खबर...

Dainik Times     14:46    
place ad code
नई दिल्ली : कई वर्षों तक लगातार अत्यधिक नमक वाला खाना खाते रहने से ज्यादा शरीर में यूरिक एसिड बनने और पेशाब में एल्बुमिन की मौजूदगी से रक्त धमनियों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही ज्यादा नमक वाला आहार लेने वालों में उच्च रक्तचाप होने की आशंका बनी रहती है।
salt-is-harmful-for-health-tips-in-hindi

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मानद महासचिव डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के शोधपत्र सकुर्लेशनने सोडियम की खपत और यूरिक एसिड के रक्त में स्तर और पेशाब में एल्बुमिन की मौजूदरी जो कि रक्त शिराओं के क्षतिग्रस्त होने के कारण बनते हैं, के आपसी संबंध का अध्ययन किया।

अध्ययन में उन लोगों को शामिल किया गया जो उच्च रक्तचाप की दवा नहीं लेते। ज्यादा सोडियम लेने से वक्त के साथ यूरिक एसिड और एल्बुमिन का स्तर बढऩे का संबंध पाया गया।

शोध में यह खुलासा हुआ कि अगर आहार में नमक की मात्रा ज्यादा होगी और यह जितने ज्यादा होंगे, हाइपरटेंशन होने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होगा। कम मात्रा में सोडियम लेने वालों की तुलना में ज्यादा मात्रा में सोडियम लेने वालों को हाई ब्लड प्रेशर होने की 21 प्रतिशत संभावना ज्यादा पाई गई।


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या थी और जो ज्यादातर नमक खाते थे, उनमें उच्च रक्तचाप की आशंका 32 प्रतिशत ज्यादा और जिनके पेशाब में एलब्यूमिन का स्तर ज्यादा और नमक का सेवन भी ज्यादा था, उनमें उच्च रक्तचाप की आशंका 86 प्रतिशत ज्यादा थी। अतः नमक का कम सेवन करना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 23 July 2016

पेशाब रोकने से भी होते है गजब के फ़ायदे जानकर हेरान रह जायेगे आप... जानिए

Dainik Times     21:15    
place ad code
नई दिल्ली: आपने पेशाब रोकने के नुकसान के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी पेशाब रोककर रखने के फायदे के बारे में सुना है? जी हां, शोधकर्ता आइरिस ब्लैंडों-गितलिं के अनुसार पेशाब रोकने से इच्छा शक्ति बढ़ती है। विज्ञान के अनुसार भी ये ट्रिक काम करती है। तो आइये जानते हैं कि ये फायदा है क्या – 


शोध के अनुसार :- पेशाब पर हुए एक शोध से पता चलता है कि पेशाब को रोककर रखना आपकी इच्छा शक्ति को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फुलरटन में साइकोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर, 'आइरिस ब्लैंडों-गितलिं' के अनुसार इसका संबंध इंपल्स कंट्रोल (आवेग नियंत्रण) से है। 

प्रोफेसर, 'आइरिस ब्लैंडों-गितलिं' ने ब्लैडर (मूत्राशय) के भरे होने पर दिमाग को होने वाले फायदे पर अनुसंधान किया जिसमें पता चला कि मूत्राशय के भरे होने पर न सिर्फ इच्छा शक्ति बढ़ती है बल्कि अधिक विश्वसनीय तरीके से झूठ बोला जा सकता है।

प्रोफेसर आइरिस कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि पेशाब करने से दिमाग का कोई हिस्सा सक्रिय हो जाता है, लेकिन आपको लगता है कि आप आत्म संयम को ट्रिगर कर रहे हैं, जिससे आपको अन्य प्रकार के आवेगों से लड़ने में मदद मिलती है। आवेग को कम प्रभावी करने वाला यह प्रभाव आपको बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है। 

पेशाब से संबंधित एक और शोध में डच शोधकर्ताओं ने पाया कि भ्रामक मानसिक परीक्षण के दौरान जिन लोगों ने पेशाब किया उनकी तुलना में, पेशाब रोककर रखने वाले लोगों नें ज्यादा स्कोर पाया। शोध में पाया गाय कि जिन लोगों ने पेशाब को रोककर रखा वे प्रश्नों पर ज्यादा बेहतर तरीके से फोकस कर पाए।

ब्लैंडों-गितलिं कहती हैं कि इस शोध में उन्होंने लोगों को तब तक पेशाब जानें तक रोका, जब तक कि उन्हें ऐसा करने की इच्छा हो रही थीं। लोगों को तब नहीं रोका गया जबकि वे पेशान रोक ही न पा रहे हों। तो पेशाब को बहुत ज्यादा देर तक नहीं रोकना चाहिये। 

हालांकि वहीं दूसरी ओर कई शोध और विशेषज्ञ ज्यादा देर तक पेशाब रोककर रखने के गंभीर नुकसानों को साबित कर चुके हैं। ऐसा करने से यूरेन ट्रेक्ट इंफेक्शन हो सकता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 15 July 2016

जेल से रिहा होते ही हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'हमें 56 इंच का सीना नहीं बल्कि अधिकार चाहिए'!

Dainik Times     12:46    
place ad code

नई दिल्ली : 256 दिनों तक जेल में रहने के बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए है। 

hardik-patel-cases-released-from-lajpore-central-jail

सूरत की लाजपुर जेल से रिहा होने के बाद ही हार्दिक ने सीधे पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। हार्दिक ने कहा कि हमें 56 इंच का सीना नहीं बल्कि अधिकार चाहिए। हार्दिक ने कहा कि अब मैं पूरे देश में घूम घूमकर कुर्मी समाज को एकजुट करूंगा।

हार्दिक की रिहाई के मद्देनजर सूरत में धारा 144 लगा दी गई थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही हार्दिक को गुजरात उच्च न्यायालय ने देशद्रोह और हिंसा के मामले में जमानत दे दी थी। हार्दिक के स्‍वागत के लिए पाटीदार अनामत आंदोलन समिति 15 जुलाई को सुबह 10 बजे लोजपुर जेल के बाहर जमा हो गई। हार्दिक पटेल इस समिति के संयोजक हैं।


अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 30 June 2016

विराट किहली ने अब इस बिज़नस में लगाये पैसे, इससे पहले भी लगाये थे 90 करोड़!

Dainik Times     13:31    
place ad code
नई दिल्ली :  भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली ने स्टेपैथलान लाइफस्टाइल के साथ जॉइंट वेंचर में न्य फ़िटनेस वेंचर शुरु किया है। जिसका नाम स्टेपैथलोन किड्स है। जो 30 दिनों की वर्चुअल रेस के जरिये बच्चो के फ़िटनेस से जुड़ी समस्याए दूर करती है। इससे बच्चो में हेल्थ को लेकर अवेयरनेस भी बढ़ती है।

virat-kohli-starts-new-venture-stepathlon-to-tackle-fitness-issues-affecting-kids-news-in-hindi

इसमें कंपनी को उम्मीद है कि पहले साल के कामकाज में बच्चों कि संख्या बढ़कर 50,000 हो जाएगी।

आपको बता दे कि पिछले साल विराट कोहली ने बेंगलुरु के फ़िटनेस सेंटर शिसेल फ़िटनेस में 90 करोड़ रूपये इन्वेस्ट किये थे। 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 30 May 2016

दिल को स्वस्थ रखना है तो जरुर पियें ब्लैक टी

Unknown     21:10    
place ad code


ब्लैक टी वजन घटाने में मदद करती है, ये बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि काली चाय दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, एक नए रिसर्चसे यह बात सामने आई है कि काली चाय दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार होती है। आइये जानते है इसके बारे में...

 दिल के लिए काली चाय : काली चाय दिल की सेहत के लिए बहुत अच्‍छी होती है। एक ताजा अध्धयन में यह बात सामने आई है कि काली चाय में पाए जाने वाले एक विशेष तत्‍व और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया है। काली चाय में प्रचुरता से पाया जाने वाला एक प्रकार का फलेवनॉयड, क्व र्सटीन, धमनियों को ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही यह हृदयवाहिका से संबंधित बीमारियों की संभावना को भी कम करता है।

एंटीऑक्सीडेंट है फ्लेवनॉयड : फ्लेवनॉयड पौधों में पाए जाने वाले साधारण वर्णक यौगिक होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है। विटामिन-C के असर को बढ़ाता है और रक्तवाहिकाओं के आसपास संयोजी ऊतकों की रक्षा करता है।

अध्धयन से निकले निष्कर्ष : यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के स्कूल ऑफ मेडिसिन के रिसर्च फेलो नेतेली वार्ड और फार्मेकोलॉजी के प्रोफेसोरियल फेला, केविन क्रॉफ्ट ने चूहों पर किए गए एक प्रयोग के आधार पर कहा कि हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि क्व र्सटीन, वाहिकाओं को ऑक्सीडेंट से होने वाले नुकसान से बचाने में सक्षम है।

शोध पत्रिका बायोकेमिकल फॉर्मेकोलॉजी के मुताबिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस बात के प्रमाण हैं कि खाद्य फ्लेवनॉयड्स उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है और अथेरोस्क्लेरोसिस के विकास को कम कर सकता है।


अध्धयन के नतीजे : विश्वविद्यालय के बयान के मुताबिक वार्ड और क्रॉफ्ट ने कहा, भविष्य में हृदय रक्तवाहिकाओं पर फ्लेवनॉयड के असर से सम्बंधित अध्ययनों में अलग-अलग तरह के फ्लेवनॉयड और फ्लेवनॉयड के खाद्य स्रोतों के उपयोग पर विचार किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.