Showing posts with label wi-fi. Show all posts
Showing posts with label wi-fi. Show all posts

Thursday, 14 July 2016

इस कॉलेज ने बंद किया वाई-फाई क्योकि 80 फीसदी छात्र देख रहे थे पोर्न फिल्म....

Dainik Times     08:08    
place ad code
नई दिल्ली : चौधरी चरण सिंह कॉलेज (सीसीएसयू) में 30 दिन के लिए वाई-फाई बंद कर दिया गया है। पोर्न वेबसाइट के यूजर्स के कारण विवि ने यह कदम उठाया है। सर्वे के अनुसार 1.7 प्रतिशत इंटरनेट ही छात्र शैक्षिक तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 80 प्रतिशत छात्र पोर्न वेबसाइट देख रहे हैं। बाकी स्टूडेंट्स सोशल साइटों का प्रयोग कर रहे हैं।

wi-fi-closed-in-choudhary-charan-singh-collage

विवि ने शोध एवं पाठ्यक्रम से जुड़ी शैक्षिक सामग्री की आसान उपलब्धता कराने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवा शुरू की थी। लेकिन छात्रों ने इसका गलत उपयोग शुरू कर दिया। अभी तक विवि में वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं था, जिस कारण से विवि में आने वाला हर कोई पासवर्ड डालकर किसी भी वेबसाइट को खोल सकता था और डाउन लोडिंग कर सकता था।

इसका नतीजा यह हुआ कि जिस मकसद के लिए विवि ने वाई-फाई की सेवा शुरू की थी वह फेल हो गया। पोर्न वेबसाइट से डाउन लोडिंग, सोशल साइट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हुआ। इंटरनेट से गाने, मूवी भी छात्रों ने डाउनलोड कीं। 

पिछले दिनों भी वाई-फाई के गलत इस्तेमाल का मामला उठाया गया था। तब विवि ने नैक निरीक्षण के कारण यह सुविधा बंद नहीं की थी। निरीक्षण के बाद विवि ने इंटरनेट सेवा को लेकर सर्वे कराया। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पोर्न साइट के तौर पर करीब 80 फीसदी इंटरनेट का प्रयोग किया गया। गाने, मूवी डाउनलोडिंग भी खूब हुई। विवि ने फैसला लिया कि इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल पर कुछ प्रतिबंध लगाने होंगे। इसी कड़ी में बुधवार को कुलसचिव की तरफ से इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश जारी किया गया। 

शैक्षिक सत्र 2016-17 से बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्न साइट को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनिंदा सोशल साइट ही खोलने की इजाजत होगी, जो 24 घंटे में कुछ ही समय के लिए एक मोबाइल, टैब या फिर लैपटॉप पर खुल पाएगी। इस तरह की तमाम कंडीशन वाई-फाई यूज के लिए बनाने की तैयारी है। 

विवि के रजिस्ट्रार दीपचंद ने कहा कि मेंटीनेंस के चलते वाई-फाई की सुविधा बंद की जा रही है। कुछ समय बाद यह शुरू कर दी जाएगी। छात्र साइट का गलत इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.