Monday, 20 June 2016

शर्मनाक घटना: 7 साल की बहन को बनाया अपनी हवस का शिकार

Unknown     15:28    
place ad code

यूपी के बहराइच में एक शख्स ने अपनी सात साल की चचेरी बहन के साथ घर में रेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ग्राम प्रधान और अपने साथी की मदद से पीड़िता को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

sister-is-raped-by-her-brother-in-their-home

दरअसल जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दंपति की सात साल की बेटी शनिवार को घर में अकेली थी। वह शाम के वक्त घर से बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई शेबू (24) ने पानी लाने के बहाने उसे घर भेज दिया। पीछे से वह खुद भी पहुंच गया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वारदात के दौरान बच्ची बेहोश हो गई। मां जब काम से घर लौटी तो बेटी को बेसुध पाया। होश में आने पर बच्ची ने आपबीती बतायी तो उसकी मां उसे लेकर शिकायत करने थाने जाने लगी। इस पर आरोपी ने ग्राम प्रधान शब्बन और एक साथी की सहायता से उनको जबरन गांव ले गया और पंचायत करने की बात कही।

पुलिस ने बताया कि महिला के नहीं मानने पर आरोपियों ने थाने जाने से रोकने के लिए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। लेकिन पड़ोसियों से मामले की सूचना दे दी। इसके बाद मां-बेटी को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शेबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.