हैदराबाद : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 23 फीसदी तक के इजाफे
को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
अध्यक्षता में हुई बैठक में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया।
पीएम मोदी ने इस संबंध
में वित्त मंत्रालय से सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट मांगी थी। आपको बता दे कि नया
वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। यानी सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बीते छह
महीने का एरियर भी मिलेगा।
कैबिनेट बैठक में मूल
रूप से 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा होनी थी। सूत्र के अनुसार मोदी सरकार
ने 7वें वेतन आयोग की सभी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इससे 98.4 लाख से ज्यादा
केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसमें 52 लाख पेंशनभोगी भी शामिल हैं।
पीके सिन्हा की
अध्यक्षता में बनी समिति :-
जनवरी में सरकार ने
कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर
प्रक्रिया के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था।
बताया जा रहा है कि
जुलाई में यह रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी और जनवरी 2016 से कर्मचारियों को एरियर
दिया जाएगा।

place ad code

0 comments :