Sunday, 31 July 2016

यूपी : हाइवे पर मां-बेटी से 12 लोगों ने किया तीन घंटे तक गैंगरेप, 15 हिरासत में!

Dainik Times     16:48    
place ad code

नई दिल्ली : यूपी के बुलंदशहर में एक परिवार को बंधक बना मां-बेटी के साथ गैंगरेप की भयानक घटना सामने आई है। कार से नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार को डकैतों ने बुलंदशहर कोतवाली देहात इलाके के पास रोक लिया।
12-people-raped-mother-and-daughter-in-bulandshahr

इसके बाद बदमाश परिवार को हाईवे से करीब 50 मीटर दूर खेतों में ले गए बदमाशों ने पहले तो परिवार के साथ लूटपाट की उसके बाद मां और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।

बुलंदशहर में मां-बेटी संग गैंगरेप पर यूपी के डीजपी ने बुलंदशहर पुलिस को कड़ी चेतावनी दी है उन्होंने कहा है कि केस को जल्दी सुलझायें वर्ना गंभीर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डी़जीपी और यूपी के गृहसचिव दोनों बुलंदशहर पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में हबूदा गिरोह पर शक जता रही है।

बदमाश करीब तीन घंटे तक इस परिवार के साथ हैवानियत को अंजाम देते रहे और इसके बाद बड़े आराम से वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचीं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। एसएसपी ने देहात कोतवाल नाइट ड्यूटी अफसर को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस को आशंका है कि वारदात राजस्थान की एक आपराधिक जनजाति ने की है। जिला शाहजहांपुर के एक गांव निवासी दो भाई नोएडा में परिवार सहित रहते हैं। बड़े भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 दिन पहले दादी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। तेरहवीं में शरीक होने के लिए  वे लोग परिवार सहित गांव जा रहे थे।

एसेंट कार में दोनों भाई, दोनों की पत्नी, छोटे भाई की 13 वर्षीय बेटी और बड़े भाई का 10 वर्षीय बेटा समेत छह लोग थे। छोटा भाई कार चला रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे नोएडा से शाहजहांपुर के लिए चले थे।
रात करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर दोस्तपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर अचानक टायर फटने की आवाज हुई। इस पर वह कार रोककर टायर चेक  करने लगे। इस बीच 6-7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाश कार समेत परिवार को अंडरपास तक ले गए। दोनों भाइयों और 10 वर्षीय लड़के को कार के पास बंधक बना दिया। दरिंदे दोनों महिलाओं और नाबालिग लड़की को खेत में खींचकर ले गए।

वहां  इन लोगों ने कम उम्र की महिला और उसकी बेटी के साथ गैंग रेप किया, जबकि दो-तीन लोग कार को घेरे खड़े रहे। उम्रदराज महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जमकर पीटा।

आपको बता दे कि डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा यह जांच गाजियाबाद के एसपी (क्राइम) करेंगे। लक्ष्मी सिंह के मुताबिक इस वारदात के पीछे राजस्थान के हनुमान गढ़ में रहनेवाले एक जनजाति के लोगों का हो सकता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.