नई दिल्ली : भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज का पहला मैच एक इनिंग और 92 रन से जीत लिया। भारत की 566/8 रन की पहली इनिंग के जवाब में मेजबान टीम 243 पर ऑल आउट हो गई थी।
फॉलोऑन खेलते हुए
इंडीज की टीम रविवार को 231 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द
मैच चुने गए अश्विन ने दूसरी इनिंग में 83 रन देकर 7 विकेट झटके। पिछले 11 महीने में कोहली की कप्तानी
में टीम ने 7 टेस्ट खेले हैं, उनमें से
6 मैच जीते हैं।
ऐसा
रहा मैच :-
* भारत फर्स्ट इनिंग-
566/8
(डिक्लेयर)
* वेस्ट इंडीज फर्स्ट
इनिंग- 243 पर ऑल आउट, इसमें भारत को 323
रन की बढ़त मिली
* वेस्ट इंडीज
फॉलोऑन- 231 पर ऑल आउट
* मैच का परिणाम -
भारत ने एक इनिंग और 92 रन से मैच जीता।
भारत
के लिए सबसे बड़ी जीत :-
* भारत के 84 साल के टेस्ट इतिहास में एशिया के बाहर ये टीम की सबसे बड़ी जीत है।
* इससे पहले एशिया के
बाहर टीम को सबसे बड़ी जीत 2005 में जिम्बाब्वे पर
मिली थी।
* भारत ने तब
जिम्बाब्वे को एक इनिंग और 90 रन से हराया था।
* इंडीज में पहली बार
एक इनिंग से जीत
* इससे पहले तक भारत
कभी इंडीज में एक इनिंग से जीत हासिल नहीं कर पाया था।
अश्विन
ने किया कमाल :-
सेन्चुरी
और 7 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
बने अश्विन :-
* इंडीज की पहली
इनिंग में एक भी विकेट नहीं ले पाए अश्विन ने दूसरी इनिंग में कमाल कर दिया।
* पहली इनिंग में
सेन्चुरी (113 रन) लगाने के बाद वेस्ट इंडीज के फॉलोऑन
में 25 ओवर बॉलिंग करते हुए 83 रन देकर
7 विकेट झटके।
* इस दौरान उन्होंने
चंद्रिका,
सैमुअल्स, ब्लैकवुड, चेस,
होल्डर, बिशू और गेब्रिएल को आउट किया।
* एक ही टेस्ट में
सेन्चुरी लगाकर 7 विकेट लेने के मामले में
अश्विन दुनिया के टॉप-3 प्लेयर्स में शामिल हो गए हैं।
* उनसे पहले
ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी ने 1921 में और इंग्लैंड के
इयान बॉथम ने 1978 और 1980 यह कारनामा
कर चुके हैं।
करियर
में दो बार सेन्चुरी के साथ 5 विकेट लेने
वाले अश्विन पहले भारतीय :-
* एशिया के बाहर
अश्विन के टेस्ट करियर की ये बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस भी है।
* अश्विन ने अपने
करियर में दूसरी बार सेन्चुरी और पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। ऐसा करने वाले वे
पहले भारतीय हैं।
* उनसे पहले वीनू
मांकड़ और पाली उमरीगर एक-एक बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
* इससे पहले 2011 में अश्विन ने इंडीज के खिलाफ ही मुंबई में 103 रन
बनाए थे और 5 विकेट झटके थे।
* अश्विन ने इसी मैच
में सेन्चुरी लगाकर इंडीज के खिलाफ करियर में तीन शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड की
बराबरी कर ली थी।
विराट
के लिए यादगार मैच :-
* आपको बता दे कि इसी
मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर की पहली डबल सेन्चुरी (200 रन) भी लगाई।
* भारत के 84 साल के टेस्ट इतिहास में विदेशी धरती पर ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय
कप्तान बने।
* ये फर्स्ट क्लास से
लेकर वनडे इंटरनेशनल या टेस्ट तक किसी भी फॉर्मेट में कोहली के करियर की पहली डबल
सेन्चुरी थी।
*
200+ बनाने वाले भारत के 5th टेस्ट कैप्टन
बने। उनसे पहले नवाब पटौदी, गावसकर, सचिन
और धोनी ऐसा कर चुके हैं।
* 26 साल पहले यानी 1990 में अजहर ने बतौर कैप्टन विदेश
में बनाए थे 192 रन।
* 19 साल पहले यानी 1997 में सचिन ने साउथ अफ्रीका के
खिलाफ 169 रन बनाए थे।
एक
साल में कोहली की कप्तानी में जीत का रिकॉर्ड :-
* अगस्त 2015 से जुलाई 2016 के बीच भारत ने कोहली की कप्तानी में
7 टेस्ट खेले हैं।
* इन सात में से
इंडिया ने 6 मैच में जीत हासिल की है।

place ad code

0 comments :