Saturday, 16 July 2016

29 साल बाद इस बल्लेबाज ने तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड... जानें!

Dainik Times     19:04    
place ad code

नई दिल्ली : इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट की काशी कहे जाने वाले लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक ने भारत के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पछाड़ दिया। 

alastair-cook-breaks-sunil-gavaskar-record

आपको बता दे की कुक लगभग दो माह पहले सचिन तेंदुलकर को भी सबसे कम उम्र में 10 हजार रन पूरे करने वाला बल्लेबाज होने के मामले में पछाड़ चुके हैं। पाकिस्तानी टीम के 339 रन के स्कोर का पीछा करते हुए शुक्रवार को 31 वर्षीय इंग्लैंड के कप्तान ने 81 रन की पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने जब मोहम्मद आमेर की गेंद पर चौका लगाकर 61 रन का स्कोर छुआ तो वह सुनील गावस्कर को पछाड़ते हुए सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

29 साल बाद टुटा गावस्कर का रिकार्ड :-

टेस्ट क्रिकेट में कुल 10122 रन बनाने वाले सुनील गावस्कर ने 29 साल पहले सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा 9607 रन का रिकॉर्ड बनाया था।

गावस्कर के बाद दूसरे नंबर पर 9030 रन के साथ दक्षिण अफ्रीक के ग्रीम स्मिथ थे, जबकि तीसरा स्थान 8625 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और चौथा स्थान मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले भारत के तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने 8207 रन बनाए थे।

एलेस्टेयर कुक के नाम अब सलामी बल्लेबाज के रूप में 9630 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने अपने बाकी टेस्ट रन मध्यक्रम में खेली कुछ पारियों के दौरान बनाए हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.