नई
दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी की ‘मन की बात’ की तरह लोगो से
सीधी बात की। अरविंद केजरीवाल ने रविवार
को ’टॉक टू एके’ में लोगों सवालों के जवाब दिए।
सवालों का जवाब देने
से पहले उन्होंने करीब 35 मिनट दिल्ली सरकार के काम गिनाए। इस दौरान उन्होंने मोदी
सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली से केंद्र सरकार भारत-पाकिस्तान वाले रिलेशन
की तरह रिलेशन रखती है।
अगर मुझे काम करने
दिया गया तो 2 साल में दिल्ली को लंदन जैसा बना दूंगा। उनके साथ मनीष सिसोदिया और सिंगर
और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी भी मौजूद रहे। बीजेपी ने इस कार्यक्रम को नई
बोतल में पुरानी शराब बताया है।
अरविंद
केजरीवाल से लोगो ने इस तरह सवाल कियें...
सवाल
: ऐड पर इतना पैसा क्यों कर रहे हो आप?
- बिंदर का सवाल था कि
आप ऐड पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं?
- इसके जवाब में
केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली सरकार जो कुछ भी काम
कर रही है वह अपने दम पर कर रही है।
- उन्होंने कहा,
''हमने जो काम किए हैं लोग उन्हें जाकर देख सकते हैं।''
- दूसरे राज्यों में
छपने वाले दिल्ली के विज्ञापनों पर केजरीवाल ने कहा, ''पूरा
देश जानना चाहता है कि दिल्ली में क्या हो रहा है।''
- ''दिल्ली में अच्छा काम चल रहा है, यह सबको बताना
जरूरी है, जिससे हर जगह बदलाव आए।''
सवाल
: एक शख्स ने पूछा आप हमेशा केंद्र सरकार के खिलाफ ही क्यों रहते हैं?
- इसके जवाब में
केजरीवाल बोले, ''केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों से बदला
ले रहे हैं।''
- ''मैं उनसे ऐसा न करने के लिए विनती कर चुका हूं। लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो
केंद्र की पॉलिसी का अपोज करना होता है।''
सवाल
: गुजरात को लेकर क्या प्लान है?
- इस सवाल के जवाब
में केजरीवाल ने कहा, ''गुजरात सरकार ने
व्यापारियों से मेरी मीटिंग कैंसल करा दी।''
- ''लोगों ने बताया पाटीदार आंदोलन में पुलिस ने लोगों के घर में घुसकर पिटाई
की। 2000 लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाए हैं।''
- ''गुजरात में दमन का माहौल है। ऐसा ही दिल्ली के खिलाफ करते हैं रोज ही
हमारे 1-2 एमएल को जेल में डाल देते हैं।''
- ''गुजरात में भी गुजरात के लोगों को चुनाव लड़ना होगा तभी हालत बदलेंगे।''
सवाल
: आपके हर रोज कोई न कोई एमएलए अरेस्ट क्यों हो जाता है?
- इस सवाल का जवाब
देने से पहले केजरीवाल ने कमांडो सुरेंद्र सिंह अपने पास बुलाया।
- केजरीवाल बोले- ''कमांडो सुरेंद्र 26/11 के ऑफरेशन में शामिल रहे, दिल्ली
से 200 के करीब कमांडो भेजे गए थे।''
- ''इनकी सुनने की शक्ति चली गई, अब ये मशीन से सुनते
हैं। फौज ने निकाल दिया, और जब ये पेंशन के लिए भटक रहे थे
तो सरकार इन्हें पेंशन नही दे रही थी तो हमने पेंशन दिलाई और दिल्ली कैंट से
इन्हें टिकट दिया।''
- ''पुलिस ने इनके खिलाफ 4 धाराएं लगाकर इनपर झूठे केस लगाकर आरोपी बना दिया।''
- ''हमने अपने एक मंत्री को एसएमएस के जरिए रिश्वत मागने के आरोप में 24 घंटे
के भीतर बर्खास्त कर दिया।''
- ''10 के 10 एमएलए जिनको इन्होंने पकड़ा है उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।''
Read More News At Dainik Times (dainiktimes.com)

place ad code

0 comments :