नई दिल्ली : आर.
अश्विन (52/5) की बेहतरीन बॉलिंग और लोकेश राहुल की शानदार इनिंग (75*) के दम पर
भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
इंडियन बॉलर्स ने मैच के पहले दिन वेस्ट इंडीज की पहली इनिंग को सिर्फ 196 रन पर
समेट दिया।
जवाब में भारतीय टीम
ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 1 विकेट खोकर 126 रन भी बना लिए हैं।
लोकेश राहुल (75*) और चेतेश्वर पुजारा (18*) पहले दिन नॉटआउट रहे।
वेस्ट इंडीज के
कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। जो पूरी तरह गलत
साबित हुआ। जवाब में आर. अश्विन (52/5) की बेहतरीन बॉलिंग के दम पर वेस्ट इंडीज की
पूरी टीम पहली इनिंग में 196 रन पर सिमट गई। वेस्ट इंडीज की तरफ से ब्लैकवुड(62
रन) के अलावा मेजबान टीम का कोई बैट्समैन इंडियन बॉलर्स का सामना नहीं कर सका।
इंडीज के केवल 3
बैट्समैन 20 से ज्यादा रन बना सके। ब्लैकवुड के अलावा सैम्युअल्स (37) और कमिंस
(24*) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वही भारत की ओर से अश्विन (52/5) के अलावा मो. शमी
(23/2) और इशांत शर्मा (53/2) ने भी अच्छी बॉलिंग की।
भारत ने अपनी पहली
इनिंग में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। पहला
विकेट शिखर धवन (27) के रूप में गिरा।

place ad code

0 comments :