Friday, 22 July 2016

INDvsWI: विराट कोहली के नाबाद शतक से भारत ने पहले दिन बनाएं 4 विकेट पर 302 रन!

Dainik Times     07:17    
place ad code

नई दिल्ली : कप्तान विराट कोहली (नाबाद 143) के करियर के 12वें शतक और शिखर धवन (84) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं।

indvswi-first-day-show-india-302-4-runs

कोहली ने अहम क्षणों पर पारी को मजबूत करने की बागडोर अपने हाथो में लेते हुए 197 गेंदों का सामना किया जिसमें 16 चौके लगाए। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने टेस्ट करियर में 3000 रन भी पूरे किए। कोहली ने पारी को संवाने की दिशा में धवन(84) के साथ तीसरे विकेट के लिए 105, अजिंक्य रहाणे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और पांचवें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 22) के साथ 66 रन जोड़े।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजों के लिए मुफीद विकेट पर भारत का यह फैसला उस समय गलत साबित होता दिखा, जब 14 के कुल योग पर शेनॉन गेब्रियल ने मुरली विजय (7) को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। विजय ने 26 गेंदों का सामना किया और गेब्रियल की एक पटकी गई गेंद पर क्रेग ब्राथवेट को कैच दे बैठे।

इसके बाद हालांकि धवन और चेतेश्वर पुजारा (16) ने समय के साथ खेलते हुए पहले सत्र की बाधा पार की। दोनों संयमित खेल रहे लेकिन दूसरे सत्र की शुरुआत के साथ ही अपने संयम के लिए मशहूर पुजारा को आउट कर देवेंद्र बीशू ने भारत को दूसरा झटका दिया। यह विकेट 74 के कुल योग पर गिरा। पुजारा ने 67 गेंदों का सामना किया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.