नई
दिल्ली, 18 जुलाई : मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू
ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा मंजूर हो जाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बीजेपी छोड़कर आम
आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, वह पार्टी की ओर से पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। और बीजेपी
के सूत्रों ने भी सिद्धू के पार्टी छोड़ने की पुष्टि की है।
बीजेपी छोड़ने के बाद नवजोत
सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके लिए पंजाब का हित सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के कहने पर उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा था लेकिन सही और गलत के बीच
वह तटस्थ नहीं रह सकते थे। उन्होंने कहा, 'सही और गलत
के बीच मुझे फैसला करना था, लेकिन मैं बोझ नहीं उठाना चाहता
था।'
इसी साल 28 अप्रैल को सिद्धू
ने राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में पंजाबी में शपथ ली थी। वहीं संसद के
मानसून सत्र के पहले ही दिन उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने इस्तीफा दे
दिया।
आपको बता दे कि इसके पहले
बीजेपी की ओर से अमृतसर सीट से लोकसभा सांसद सिद्धू का टिकट 2014 आम चुनाव में काट
दिया गया था। उनके बदले उस सीट से पार्टी के सीनियर नेता अरुण जेटली लड़े थे और
हार गए थे।

place ad code

0 comments :