नई दिल्ली : हाल ही
में,
राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके बीजेपी नेता नवजोत सिंह
सिद्धू 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
उनके इस्तीफा देने के
बाद से ही सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं। लेकिन
अब यह साफ चुका है वो आप में शामिल हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धू आम आदमी पार्टी के स्टार कैंपेनर होंगे। हालांकि, पार्टी ने उन्हें सीएम पद का कैंडिडेट नहीं बनाया है।
आपको बता दें कि
सिद्धू ने मीडिया के सामने आकर पार्टी छोड़ने की वजह बताई, लेकिन उन्होंने आप में शामिल होने पर अपने पत्ते नहीं खोले थे।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस
में कहा था कि मोदी लहर में विरोधी नेताओं के साथ वे भी डूब गए। उन्होंने कहा कि
पंजाब छोड़कर जाने की शर्त पर ही उन्हें राज्यसभा भेजा गया, लेकिन वे पंजाब की सेवा करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने
पद छोड़ दिया।

place ad code

0 comments :