Saturday, 16 July 2016

बड़ी खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई कटौती!

Dainik Times     00:05    
place ad code

नई दिल्ली : आम जनता के लिए थोड़ी सी राहत की बात है कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी के बीच पेट्रोल के दाम आज 2.25 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 42 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए। आपको बता दे की इस महीने पेट्रोल डीजल के दाम में यह दूसरी कटौती है।

petrol-diesel-price-cut-news-in-hindi

देश की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि कटौती आज मध्यरात्रि से प्रभावी होगी। 

इससे दिल्ली में पेट्रोल के दाम अब 64.76 रुपये से घटकर 62.51 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे। इसी तरह डीजल के दाम मौजूदा 54.70 रुपये से घटकर 54.28 रुपये प्रति लीटर रहेंगे।

इन दामों में इसी महीने यह दूसरी कटौती है। इससे पहले एक जुलाई को पेट्रोल के दाम 89 पैसे, जबकि डीजल के दाम 49 पैसे प्रति लीटर घटाए गए थे। इससे पहले एक मई से लेकर दाम में चार बार वृद्धि हुई थी।
इंडियन आयल ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल व डीजल के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मूल्यों तथा रुपये-अमेरिकी डालर विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए यह कटौती की गई है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.