Saturday, 2 July 2016

विधायक नंद किशोर के बेटे ने BMW से छह लोगों को कुचला, तीन की मौके पर ही मौत!

Dainik Times     12:22    
place ad code

जयपुर: जयपुर शहर की सड़कों पर एक बार फिर से तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। दरअसल हुआ कुछ यू कि BMW कार सवार युवक ने पहले तो एक ऑटो को टक्कर मारी और उसके बाद साइड में खड़ी पुलिस की चेतक को ठोक दिया। हादसे में तीन लोगों की मोंत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

rajasthan-sikar-mla-son-car-kills-three

हादसे की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों में से एक की पहचान की है। अन्य दो के बारे में अभी पता नही चल पाया है। कार चालक युवक सीकर से निर्दलीय विधायक नंद किशोर महरिया का बेटा है।

पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ महरिया नाम का एक युवक बीती रात करीब सवा बजे अपने एक साथी के साथ तेज रफ्तार में बीएमडब्ल्यू कार से सेंट जेवियर्स चौराहे से होकर गुजर रहा था। चौराहे पर एक ओर चेतक खड़ी थी और उधर से ही एक ऑटो तीन सवारियों को बैठकार निकल  रहा था। 

सिद्धार्थ की कार इतनी तेज थी कि उसने पहले तो ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो कई फीट ऊपर उछला और फिर सड़क पर आ गिरा। चेतक में सवार पुलिसकर्मी ऑटो वालों को बचाने के लिए उतरने ही वाले थे कि सिद्धार्थ की कार ने चेतक को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इस कारण हुआ हादसा :-

सीकर से निर्दलीय एमएलए नंदकिशोर महरिया ने बताया कि बेटा सिदार्थ अपने मामा के लड़के जयंत को एयरपोर्ट से लेकर आया रहा था। जयंत बैंगलोर में से आया था। जिस जगह पर हादसा हुआ उस समय ऑटो में लाइट नहीं थी। 

कारण ऑटो नहीं दिखा। ऑटो से गाड़ी टकराई उसके तुरंत बाद कार के एयर बैग खुल गए। एयर बैग खुलने के बाद कुछ दिखाई नहीं दिया। उसके बाद जब तक गाड़ी रुकती तब तक पुलिस की जीप में चपेट में आ गई थी। सिदार्थ को फिलहाल पुलिस ने कस्टडी में ले रखा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.