Wednesday, 13 July 2016

सचिन तेंदुलकर ने कहा- गरीब बच्चों की क्रिकेट खेलने में मदद करना चाहता हूं!

Dainik Times     06:56    
place ad code

नई दिल्ली : क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह भारत और विश्व भर के गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं ताकि वे क्रिकेट खेल सकें। 

sachin-tendulkar-says-i-want-to-help-poor-crickter

सचिन तेंदुलकर स्वयं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि जब आपकी जेब में पैसा नहीं होता है और आप किसी खास बल्ले को चाहते तो तब कैसा महसूस होता है। इसलिये यह उन गरीब बच्चों की समस्या का हल करना है जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं।’’ 

सचिन ने खेलों का सामान बनाने वाली कंपनी स्पार्टन इंटरनेशनल में अपने निवेश की घोषण करते हुए कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उपकरणों की कमी के कारण कोई भी उदीयमान युवा क्रिकेटर अपना करियर समाप्त नहीं करे। 

उन्होंने कहा, ‘‘कई उदीयमान गरीब क्रिकेटर हैं जो अपने राज्यों से खेल रहे हैं लेकिन उनके पास उपयुक्त सामान नहीं हैं। मैं उन्हें क्रिकेट का सामान उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना चाहता हूं। इससे उन्हें अपना बल्ला टूटने पर यह चिंता नहीं रहेगी कि उन्हें दूसरा बल्ला कहां से मिलेगा। ’’ 

सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं उपकरणों की सप्लाई करना चाहता हूं ताकि वे अपने जुनून के साथ खेल सकें। उन्हें केवल रन बनाने या विकेट लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में सोचने लिये स्वतंत्र होना चाहिए। ’’

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.