Friday, 22 July 2016

विराट कोहली के नाम एक ओर अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय... जानें!

Dainik Times     09:54    
place ad code

नई दिल्ली : एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जलवा कायम रहा। मैच से पहले कप्तान कोहली ने विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात करते हुए उनसे टिप्‍स लिए और उन्‍हीं सलाहों पर अमल करते हुए पहले टेस्‍ट के पहले दिन कप्तान शानदार खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला शतक ठोका और टीम को एक मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। 

virat-kohli-new-record-in-west-indies-cricket-news-in-hindi
पहला दिन तक खेल खत्म होने तक टीम इंडिया चार विकेट पर 302 रन पर पहुंच गया। कप्तान कोहली 143 रन पर खेल रहे हैं।

कायम किया रिकॉर्ड :-

कप्तान के रूप में कोहली ने वेस्टइंडीज के मैदान पर शतक मारा और एक नया रिकॉर्ड कायम किया। आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के मैदान पर कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में शतक नहीं मारा था। लेकिन कोहली ने यह कारनामा कर दिया।

अगर कप्तान के रूप में वेस्टइंडीज के मैदान पर शतक मारने कि बात है तो विराट कोहली टीम इंडिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्‍होंने कप्तान के रूप में वेस्टइंडीज के मैदान पर शतक मारा है। 

11,मार्च 1983 में कपिल देव ने क्‍वींस पार्क ओवल में 100 रन बनाए थे ,फिर 2006 में राहुल द्रविड़ ने ग्रॉस इस्लेट के मैदान पर कप्तान के रूप में 146 रन की पारी खेली थी। वे दोनों मैच सीरीज के दूसरे मैच थे।

विराट कोहली के 3000 रन पूरे :-

भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन छठा रन बनाते ही टेस्ट मैचों में 3000 रन पूरे कर लिए। 

अपना 42वां टेस्ट मैच खेल रहे कोहली ने यह उपलब्धि 73वीं पारी में हासिल की।  जबकि वीरेंद्र सहवाग (55 पारियां), मोहम्मद अजहरूद्दीन (64), सुनील गावस्कर (66), गौतम गंभीर (66), राहुल द्रविड़ (67), सचिन तेंदुलकर (67) और नवजोत सिंह सिद्धू (70) उनसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे।
 कोहली ने नाम पर टेस्ट मैचों में अब तक 11 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं.

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.