नई दिल्ली : गौरक्षकों
का खौफ बढ़ता जा रहा है। गुजरात के बाद अब आंध्र प्रदेश में दलितों को पीटे जाने
का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 100 कथित गोरक्षकों ने 2 दलित भाइयों
को गाय की खाल निकालने के आरोप में पेड़ से बांधा, उनके
कपड़े उतारे और जमकर पीटा।
ये तब हुआ है जब 3
दिन पहले नरेंद्र मोदी दलितों पर कथित गोरक्षकों के हमले को लेकर बोल चुके हैं। आपको
बता दें कि पिछले महीने गुजरात के ऊना में भी दलित कम्युनिटी के लोगों की पिटाई का
मामला सामने आया था।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को अमलापुरम गांव की है। पुलिस का कहना है, "दोनों भाई अपने काम में लगे हुए थे, तभी खुद को
गोरक्षक बताने वाले 100 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इन लोगों ने दोनों दलित
भाइयों पर गायों को चुराने और उनकी खाल उतारने का आरोप लगाया।"
एक सीनियर पुलिस अफसर
के मुताबिक, "खाल उतारने के पहले गाय को करंट
लगाकर मारा गया था। गाय का मालिक एक सब्जी बेचने वाला है। इसी ने दोनों भाइयों को
खाल उतारने के पैसे दिए थे।"
आपको बता दे कि फिलहाल
दोनों भाई हॉस्पिटल में हैं, जिनमें से एक की हालत
गंभीर बताई जा रही है।

place ad code

0 comments :