Wednesday, 17 August 2016

छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान घायल!

Dainik Times     17:38    
place ad code

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक पुलिस का जवान भी घायल हो गया है। पुलिस को नक्सली कमांडर के मारे जाने की आशंका भी है।
4-maoists-killed-in-police-encounter-at-bastar-in-chhattisgarh-news-in-hindi

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर पुंगार पहाड़ी के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में एक पुलिस का जवान भी घायल हो गया।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जिला पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त गश्ती दल को मौके की तरफ रवाना किया गया था।

जब पुलिस, एसटीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम पुंगार पहाड़ी के जंगल में थी, तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

डीजी ने बताया कि पुलिस ने इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस बल लगातार नक्सलियों का पीछा कर रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए हैं।

डीजी ने बताया कि नक्सलियों की लाशों और घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। इस घटना में कुछ नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की सूचना है। घटनास्थल से पुलिस के वापस लौटने पर व्यापक जानकारी मिल सकेगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.