नई दिल्ली : उत्तर
प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अंधाधुंध फायरिंग कर कोहराम
मचा दिया,
जिसमें दो पुलिसवाले की मौत हो गई और एक जख्मी हुए हैं। वारदात को
अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले सिपाही ने भी गोलीमार कर खुदकुशी कर ली।
आपको बता दे कि फायरिंग
करने वाले सिपाही का नाम सौरभ त्यागी है और वो क्वार्टर गार्ड में संतरी के तौर पर
तैनात था। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सजा के तौर पर सौरभ का बुलंदशहर पुलिस
लाइन से तबादला कर दिया गया था। दो दिन पहले ही उसे दोबारा बुलाया गया था।
बताया जा रहा है कि
उसने सोमवार शाम अपनी थ्री नॉट थ्री रायफल से अचानक अपने साथियों पर फायरिंग शुरू
कर दी। तकरीबन 45 मिनट तक वो बंदूक अपने हाथ में लेकर घूमता रहा। एसएसपी ने भी उसे
समझाने की कोशिश की। मगर उसने हथियार नहीं डाला और अंत में तीन लोगों को गोली
मारने के बाद खुदकुशी कर ली।

place ad code

0 comments :