नई दिल्ली : पूर्व
क्रिकेटर और पूर्व BJP नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सियासी डगर को लेकर अटकलों का
बाजार गर्म है। बीजेपी से नाराज चल रहे सिद्धू के पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी
पार्टी में शामिल होने को लेकर लगाए जा रहे कयासों की दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि सिद्धू ने उनसे
पिछले हफ्ते मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ज्वॉइन करने को
लेकर कोई शर्त नहीं रखी।
केजरीवाल ने शुक्रवार
सुबह-सुबह ट्वीट किया, 'क्या नवजोत सिद्धू जी AAP
में शामिल होंगे- इसको लेकर कई अफवाहें हैं? मेरा
फर्ज बनता है कि कि मैं इस पर हमारा पक्ष रखूं। हमारे मन में सिद्धू जी के लिए
बहुत सम्मान है। वह पिछले हफ्ते मुझसे मिले थे। लेकिन उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी।
उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए। हमें इसका सम्मान करना चाहिए।'
एक के बाद एक तीन
ट्वीट में 'आप' के राष्ट्रीय
संयोजक केजरीवाल ने आगे लिखा है, 'वह एक अच्छे इंसान हैं और
एक महान क्रिकेटर। वह पार्टी में शामिल हो या ना हों, उनके
लिए मेरा सम्मान हमेशा बना रहेगा।'

place ad code

0 comments :