नई दिल्ली : गोरक्षा के
नाम पर एक और भयानक मामला सामने आया है, दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के
कथित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति
को जख्मी कर दिया। हेबरी के नजदीक बुधवार की रात भाजपा कार्यकर्ता का रास्ता रोककर
उसकी हत्या की गई।
उडुपी के जिला पुलिस
अधीक्षक के. टी. बालाकृष्णन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि प्रवीण पुजारी (28)
और अक्षय देवडिगा (20) को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरकर धारदार
हथियारों से हमला किया क्योंकि वे एक गाड़ी में तीन गाय लेकर जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि
पुजारी की तुरंत मौत हो गई जबकि देवडिगा को ब्रह्मवार अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। उन्होंने कहा कि 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे लोगों को पकड़ने
के लिए तलाश जारी है।
Source@IBN7

place ad code

0 comments :