Friday, 5 August 2016

कानपुर : पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के बाद हंगामा, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड!!

Dainik Times     09:45    
place ad code

नई दिल्ली : कानपुर के चकेरी पुलिस स्टेशन की अहिरवां पुलिस चौकी में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत के मामले में पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया गया है। और पुलिस चौकी के सभी 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
dalit-man-dies-in-police-custody-news-in-hindi

चोरी के आरोप में दो दिन पहले पुलिस ने कमल वाल्मीकि नाम के एक शख्स को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी, जिसके बाद कल सुबह पुलिस चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में कमल का शव मिला। कमल के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है।

घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और पास की सड़क को जाम कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक ने खुदकुशी की या फिर पुलिस पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है। इसमें पुलिस को लापरवाई भी देखने को मिली है कि इस बीच मृतक कमल के साथ हिरासत में लिया गया एक दूसरा शख़्स राजू भी लापता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले इलाके में हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए शिव कटरा के 26 वर्षीय कमल वाल्मीकि को बुधवार रात अहिरवां चौकी लाया गया था और उससे पूछताछ की गई थी, उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया था।

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जब एक दो पुलिसकर्मियों को छोड़कर सारे पुलिसकर्मी ड्यूटी पर गए थे, तब उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.