Monday, 15 August 2016

PM मोदी का वादा- देशवासियों की थाली महंगी नहीं होगी, जानिए PM मोदी ने और क्या-क्या कहा?

Dainik Times     10:10    
place ad code

नई दिल्ली : आज 15 अगस्त को देश 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से झंडा फहराया और फिर देश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
independence-day-narendra-modi-speech-news-in-hindi

आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा :-

*आजादी के 70 साल पूरे होने के इस मौके पर मोदी ने अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ वीरगति को प्राप्त 33 हजार जवानों को याद किया।

*आजादी के इस पावन पर्व पर पीएम मोदी ने कहा कि नया संकल्प लेकर आजादी के लिए बलिदान देने वालों को याद करते हुए देश के लिए कुछ करके दिखाएं।

*मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बलूचिस्तान को भी धन्यवाद कहा।

*पीएम मोदी ने कहा-एक समाज एक सपना एक दिशा, एक मंजिल का सपना आंखों में लेकर आगे बढ़ें। *मोदी ने कहा-आजादी से 70 साल मनाने के इस मौके पर हर स्वतंत्रा सेनानी को मिलने वाली पेंशन में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की घोषणा करता हूं।

*पेशावर के आतंकी हमले का जिक्र भी मोदी ने किया, जिसमें बहुत से बच्चों के बेदर्दी से मार दिया गया। वे बोले कि ऐसे आतंकवाद का सभी देशों को विरोध करना चाहिए। देश को गरीबी से आजादी दिलाने से बड़ी कोई आजादी नहीं हो सकती है।

*पीएम ने कहा-हमारे देश की सबसे बड़ी चुनौती है गरीबी। अगर हम अपनों से लड़ने के बजाए गरीबी से लड़ेंगे, तो देश विकास की ओर बढ़ेगा। आतंकवाद के जरिए निर्देशों को मारने का काम होता रहा है। मैं नौजवानों से अनुरोध करता हूं कि लौट आइए और अपने घरवालों के बारे में सोचिए।

* पीएम मोदी ने कहा, हिंसा से किसी का भला नहीं होता है। हम सम्मान करना जानते हैं, सत्कार करना जानते हैं। एकता का मंत्र हमारी जड़ों से जुड़ा हुआ है, विविधता में एकता ही हमारी ताकत है।

*सदियों से यह देश एक रहा है। मध्यम वर्ग का व्यक्ति फ्लैट लेना चाहता है, लेकिन बिल्डरों के चक्कर में फंस जाता है और समय से मकान नहीं मिल पाता है।

*हमने रीयल एस्टेट बिल लाकर बिल्डरों पर नकेल लगाई है। आजादी के बाद 33 हजार से अधिक पुलिस और जवानों का बलिदान हुआ है। ये पर्व उनके नमन करता है।

*इसी दिशा में वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया। महिलाओं को रात में भी काम करने का मौका दिया गया, ताकि महिला-पुरुष का भेदभाव न हो।

हर दुकान चलाने वालों को 365 दिन दुकान चलाने का मौका दिया गया।

*नौजवानों के लिए बहुत से अवसर हर दिन पैदा हो रहे हैं। जैसे- जैसे काम बढ़ेगा, वैसे-वैसे मौके बढ़ेंगे। समय की मांग है कि युवाओं को रोजगार मिले और पूरे देश का कल्याण हो सके।

*सभी से अनुरोध करते हुए मोदी बोले कि भारत एक युवा देश है, जिसके पास 65 फीसदी जनता 35 साल से कम की है। हर नागरिक को समाज की बुराई से ऊपर उठना होगा।

*सशक्त हिंदुस्तान, सशख्त समाज के बिना नहीं बन सकता है। इसलिए सभी का दायित्व है कि सामाजिक न्याय पर ध्यान दें, जिससे सशक्त समाज बन सके।

*रामानुजाचार्य भगवान के सभी भक्तों कहते थे कि भेदभाव मत करो, हर किसी का सम्मान करो, किसी का अनादर मत करो। देश अगर इन सबमें बंट जाएगा तो विकास नहीं हो सकेगा।

*ईपीएफ में 27 हजार करोड़ रुपए पड़े थे, इसका समाधान करने के लिए मजदूरों को यूएएन नंबर दिया गया, ताकि पैस मजदूर कहीं भी नौकरी करे उसे ही मिले, न कि सरकारी खजाने में सड़ता रहे।

*बिजली के दामों में कटौती की गई है, ताकि हर किसी को बिजली सही कीमत पर मिल सके।

*जीएसटी पूरे भारत को जोड़ने का काम भी हमने शुरू कर दिया है।

*पीएम मोदी ने कहा, आज किसान अपने अन्न को ऑनलाइन देश की किसी भी मंडी में बेच सकता है।

*मैटरनिटी लीव को भी हमने बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दिया है, जो पहले कम मिलती थी।

*मुद्रा बैंक की हमने शुरुआत की, जिसें लोन लेने वाली 80 फीसदी महिलाएं हैं।

*गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सरकार ने जोर दिया है और देश की महिलाओं को भी आगे बढ़ाने की बात की है।

*पीएम मोदी ने कहा, हमने इंद्रधनुष टीकाकरण योजना की शुरुआत की ताकि बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

*हमने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए सुकन्या योजना पर जोर दिया।

*जीएसटी बिल भी देश के विकास में एक खास योगदान दे रहा है। जो भारत आज अर्थव्यवस्था के मामले में दसवें नंबर पर खड़ा है, जल्द ही वह तीसरे नंबर पर आ जाएगा। ये दावा किया गया है कुछ सर्वे एजेंसियों के द्वारा।

*भारत अब तक 19वें रैंक से आगे बढ़ते हुए 10वें रैंक तक आ गया है और आगे ही बढ़ता जा रहा है। बहुत से देशों को अब भारत ने जीडीपी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

*दुनिया में जितनी प्रकार की संस्थाएं हैं उन्होंने भारत की प्रगति को सराहा है। हमारी सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस किया, जिसने बिजनेस को आसान कर दिया है।

*बिचौलिये अरबों खरबों रुपए खा जाता थे। हमने आधार कार्ड के तहत लोगों के हक के पैसे सीधे उनके खातों तक पहुंचाया है।

*कोयले के अभाव में बंद हो रहे बिजली की इकाइयों को कोयला मुहैया कराया।

*एयर इंडिया को फायदे में लाए।

*बीएसएनएल को पहली बार फायदा मिला है।

*शिपिंग कॉरपोरेशन इंडिया भी फायदे में पहुंच चुका है।

*सरकार ने देश के डाकघरों को पेमेंट बैंक बनाने का काम किया है, जिससे पूरे देश के हर गांव तक बैंकों का जाल बिछ सकेगा।

*उज्ज्वला योजना के तहत 50 लाख गरीब परिवारों को चूल्हे के धुएं से मुक्ति देते हुए गैस पहुंचा दी गई है। 5 करोड़ परिवारों तक गैस पहुंचाने की सरकार की कोशिश है।

*हर साल गन्ना किसानों का बकाया रहता था। हमने इस मामले में अहम कदम उठाते हुए 99.5 फीसदी पुराना बकाया चुकता कर दिया गया है। इस बार जो गन्ना खरीदा गया है, उन 99.5 फीसदी किसानों को भी भुगतान हो चुका है।

*मोदी बोले जब नीति साफ और स्पष्ट हो साथ ही नियत भी साफ हो तो निर्णय बेझिझक हो सकते हैं। हमारी सरकार बेझिझक निर्णय करते हुए देश के विकास में काम कर रही है। हम कितना ही काम करें और कितनी ही योजना बनाएं, लेकिन आखिरी इंसान को उसका लाभ कैसे मिलता है, इसका ध्यान देना जरूरी है।

*रेलवे प्रोजेक्ट की मंजूरी दो-दो साल लग जाते थे, अब वो काम 3-6 महीने में हो जाता है।

*हमने सिर झुकाकर पिछली सरकार की योजनाओं के करीब 100 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। इसकी मॉनिटरिंग की कमेटी भी बनाई। इससे हमने करोड़ों रुपए का नुकसान होने से देश को बचाया है।

*पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार और तुम्हारी सरकार का अहंकार से देश का विकास नहीं होता है। हमारे देश में नई योजनाएं घोषित करने से पहचान बनती है, लेकिन पुरानी योजनाएं बेकार हो जाती हैं।

*हम बायोटॉयलेट की बात करते हैं और नई ट्रेनों की शुरुआत करने की भी बात करते हैं। 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर हमारी सरकार ने काम किया है, ताकि देश आगे बढ़ सके। इसलिए हमने सरकार की पहचान को प्राथमिकता नहीं दी है, जनता को प्राथमिकता दी है।

*हमारे किसान को 2022 तक दोगुना आमदनी होने लगेगी। अन्न के भंडारण के लिए बहुत से गोदामों का निर्माण हुआ है। किसान के विकास के लिए सरकार ने फसल बीमा योजना शुरू की है। पहले खाद की कमी होती थी, लेकिन अब हम सबसे अधिक खाद का उत्पादन करने में सफल हो गए हैं।

*वैज्ञानिकों को अच्छे बीज के लिए धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी बोले अच्छे बीज से ही अच्छी फसल मिल सकती है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत होती है, लेकिन बिजली सही से नहीं मिल पाती है। इसके लिए हमने सोलर पंप विकसित किए हैं, ताकि किसान अधिक से अधिक फायदा कमा सकें और बिजली उनके अन्न उत्पादन में आड़े न आए।

*सिंचाई की बात करते हुए वह पीएम मोदी  बोले- पर ड्रॉप, मोर क्रॉप। मतलब पानी की हर बूंद के बदले अधिक अन्न उत्पादन किया जा सके। किसानों को हेल्थ सॉयल कार्ड का बहुत फायदा हुआ है। इससे उसका पैसा तो बचता ही है, साथ ही उत्पादन भी बढ़ता है।

*हमने ऐसी कार्य संस्कृति को विकसित किया है, जिससे एग्रिकल्चर में अच्छे काम हो सकें।

*हमने सॉयल हेल्थ कार्ड की शुरुआत की, ताकि किसानों को ये समझाया जा सके कि उनकी जमीन पर किस चीज का उत्पादन अधिक होगा।

*इस बार मेरे किसान भाइयों ने दाल की बुआई डेढ़ गुना बढ़ा दी है, जिसके चलते देश से महंगी दाल की परेशानी खत्म होगी। कुछ भाइयों को इस बार अधिक वर्षा के चलते नुकसान भी हुआ है, लेकिन सरकार हमेशा उनके साथ है।

*मैं किसान भाइयों को अकाल के बावजूद देश के अन्न के भंडार भरने के लिए मैं उनका अभिनन्दन करता हूं। मुझसे जितना प्रयास होगा मैं करता रहूंगा और गरीब की थाली को मंहगा नहीं होने दूंगा।

*पहले की सरकार में इंफ्लेशन रेट 10 फीसदी को भी पार कर गया है, लेकिन हमारी सरकार ने इसे 6 फीसदी से ऊपर जाने नहीं दिया है। इसके बावजूद भी दो साल देश में अकाल रहा, जिसकी वजह से कुछ दिक्कतें आईं। इन सबके बावजूद पहले महंगाई जैसे बढ़ती थी, उसे हमने रोकने में प्रयत्न किए हैं।

*हम अभी भी पेट्रोलियम पदार्थों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं, हमने कतर से मोल भाव करके अच्छे संबंधों के चलते सरकारी खजाने के 20 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं। 

*2 करोड़ से अधिक शौचालय बन चुके हैं।

*सामान्य जीवन में बदलाव लाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। देश के 18 हजार गांवों में से 10 हजार गांवों में हमने बिजली पहुंचा दी है, जबकि इन 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। दिल्ली से सिर्फ 3 घंटें की दूरी पर हाथरस इलाके में नगला फटेला गांव है। बिजली को यहां पहुंचने में 70 साल लग गए। हमने इस तरफ काम करके गांव को रोशन किया।

*भारत में पहले 350 रुपए में एलईडी बल्ब बिकता था, हमने सामान्य आदमी की जिंदगी और पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए आज हम 50 रुपए में लोगों को बांट रहे हैं। अब तक 13 करोड़ बल्ब बांट दिए गए हैं। 77 करोड़ बल्ब बांटने का संकल्प है। सभी से एलईडी बल्ब इस्तेमाल करने की गुहार लगाई।

*60 साल में 14 करोड़ लोगों को रसोई गैस मिली थी, हमने 60 सप्ताह में 4 करोड़ नए लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन दिए हैं।

*आधार कार्ड को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़कर डायरेक्ट बेनेफिट लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हमने 70 करोड़ नागरिकों को आधार कार्ड से जोड़ा है।

*हमारी सरकार बनने से पहले के दो साल में प्रतिवर्ष करीब 35-40 किलोमीटर लाइन डाली जाता ही, लेकिन इस साल यह काम करीब 50 हजार किलोमीटर प्रतिवर्ष डाली जा रही है।

*हमने सोलर एनर्जी में 118 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। पिछले एक साल में हमने ऊर्जा के मामले में 40 फीसदी बढ़ोत्तरी की है।

*हर गांव के लोग चाहते हैं कि ग्रामीण सड़क काम तेजी से हो। पहले प्रतिदिन 70-75 किलोमीटर सड़क बनती थी, हमने इसे तेज करते हुए 100 किलोमीटर तक कर दिया है।

*पहले देशवासी सिर्फ कुछ कह देने से ही सरकार की बात मान लेते थे, लेकिन अब जनता परिणान देखना चाहती है।

*पीएम मोदी ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों को इंटरव्यू से बाहर करने की अपनी पिछली घोषणा की बात करते हुए कहा कि हमने 9000 पदों पर इंटरव्यू खत्म कर दिया है।

*इस काम को लागू करने से भ्रष्टाचार में कमी आई है।

*पहले अगर किसी को अपना कारखाना लगाना होता था तो कई महीने तो लोग लाइसेंस पाने के लिए चक्कर लगाते रहते थे। अब यह काम महीने भर में पूरा होता है।

*पहले पासपोर्ट पाने के लिए लोगों को कई महीने लग जाते थे, लेकिन अब सरकार ने अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही समझते हुए पासपोर्ट पाने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है।

*सरकार ने जिम्मेदार और जवाबदेव बनते हुए देश की स्थिति बदलने की कोशिश में लगी हुई है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे बदल कर रहूंगा।

*पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और ग्राम प्रधान से लेकर पीएम तक सबको अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। भारत के सामने बहुत सी चुनौतियां आती हैं, लेकिन हम मानते हैं कि देश के 125 करोड़ लोग इन चुनौतियों से निपटने की क्षमता रखते हैं।

*मोदी ने कहा आज मैं आपको कार्य नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति के बारे में बताना चाहता हूं। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करेंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.