Saturday, 13 August 2016

INDvsWI: भुवनेश्वर और रहाणे की बदौलत तीसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत!

Dainik Times     08:21    
place ad code

नई दिल्ली : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेटों के नुकसान पर 157 रन बनाए।  वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले भारत के 353 रन के जवाब में पहली पारी में 225 रन पर आउट हो गई थी और इस तरह से अब भारतीय टीम 285 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है।
indvswi-3rd-test-day-4-update

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत काफी तेज बैटिंग से की और महज 8 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए। हालांकि इस कारण टीम के तीन विकेट भी जल्दी ही गिर गए। भारतीय टीम को पहले 8वें ओवर में लगा जब केएल राहुल 28 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने उतरे कोहली भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और मजह 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज धवन (26 रन) का विकेट भी कुछ ही देर में गिर गया। भारतीय टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे (नाबाद 51 रन) और रोहित शर्मा (नाबाद 41 रन) पिच पर डटे हैं।

इससे पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी से ही भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में केवल 225 रन के स्‍कोर पर ऑल आउट कर दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 128 रनों की बढ़त मिली।

भारत की तरफ से भुवनेश्‍वर कुमार ने शानदार गेंदबजी की। भुवनेश्‍वर ने कुल 23.4 ओवर गेंदबाजी की और मेजबान टीम के 5 बल्‍लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। उन्‍होंने 10 मेडन ओवर भी फेंके। भुवनेश्‍वर के अलावा अश्विन ने 2 विकेट लिए जबकि इशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट गया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.