Sunday, 7 August 2016

लालू ने बोला PM मोदी पर हमला, बोले- मोदी जी समझ गए गाय दूध देती है, वोट नहीं!

Dainik Times     18:03    
place ad code

नई दिल्ली : गौ रक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि आखिरकार मोदी जी को ये बात समझ आ गई कि गाय दूध देती है, वोट नहीं। उन्होंने पीएम से ही कहा कि आप प्रधानमंत्री हैं आप ही ऐसे लोगों के डोजियर तैयार करवाइए।
lalu-yadav-attack-on-pm-said-modi-understand-cow-only-gives-milk-not-vote

आपको बता दे कि कल पीएम मोदी ने गोरक्षा के नाम पर गुजरात के उना में दलितों की पिटाई पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा के नाम पर असामाजिक तत्व दुकान चला रहे हैं। ऐसे लोगों पर उन्हें गुस्सा आता है। साथ ही, राज्य सरकारों से ऐसे लोगों के खिलाफ डोजियर तैयार करने को कहा।

उन्होंने कहा, गौ भक्त अलग और गौ सेवक अलग हैं। कुछ लोग पूरी रात असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। ऐसे लोग दिन में अपनी गतिविधियां छिपाने के लिए गोरक्षा का चोला पहन लेते हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से गोरक्षकों का डोजियर तैयार करने की अपील करते हुए कहा कि इनमें 70 फीसदी ऐसे निकलेंगे जिनकी गतिविधियों को समाज स्वीकार नहीं करता है।

इस पर लालू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'नागपुर वालों, यह सत्य की विजय और पाखंड की पराजय है। लगता है मेरे द्वारा दो दिन पहले कही गई बात मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी कि गाय दूध देती है, वोट नहीं। और समझ भी क्यों ना आये, गौमाता इनकी सरकार बनवाना तो दुर, बनी बनाई सरकारों को हिला रही है।

ये हमारी जीत और उनकी हार है। मोदी जी आपने कल कहा कि," गाय के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है, 80 फीसदी गौरक्षक गौरखधंधा करते हैं, दिन में गौरक्षक का चौला ओढ लेते हैं और रात में अपराध। ऐसे लोगों के डोजियर तैयार कीजिए तो पता चल जायेगा'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.