Monday, 22 August 2016

JNU छात्रा से हॉस्टल में किया रेप, फिल्म के बहाने बुलाया हॉस्टल!

Dainik Times     08:43    
place ad code

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की एक छात्रा ने पीएचडी स्कॉलर पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि पीएचडी स्कॉलर ने उसे फिल्म के बहाने हॉस्टल के रूम में बुलाकर उसके साथ रेप किया। छात्र जेएनयू में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की सदस्य है। आपको बता दे कि वसंत कुंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
new-delhi-rape-in-jnu-hostel-news-in-hindi

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनमोल जेएनयू में पीएचडी कर रहा है। वह जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के 335 नंबर रूम में रहता है। शनिवार रात उसने छात्रा को किसी बहाने से अपने रूम में बुलाया और उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। छात्रा के ऐसा करने से इनकार करने पर आरोपी ने उसका रेप किया। छात्रा की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र ब्वॉयज हॉस्टल है, जिसमें लड़कियों का जाना पूरी तरह से वर्जित है। कुछ दिनों पहले छात्रावास में बगैर रोकटोक प्रवेश को लेकर मैनेजमेंट ने सख्ती की थी, तो छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर मैनेजमेंट से नियमों में नरमी बरतने की मांग की थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.