Tuesday, 16 August 2016

अब तो Google ने भी माना POK है भारत का हिस्सा...जानिए क्या है हकीकत!

Dainik Times     20:06    
place ad code

नई दिल्ली : Google maps में POK अब आपको कश्मीर के साथ ही दिखाई देगा यानी वह भारत के नक्शे में अंदर दिख रहा है। दरअसल गूगल ने विवादित नक्शों पर एक बड़ा कदम उठाते हुए इसे डोमेन के अनुरूप सेट कर दिया है। यानी अगर पाकिस्तान वाले गूगल मैप पर POK को देखेंगे तो उन्हें वह पाकिस्तान का हिस्सा दिखेगा जबकि अगर भारत में बैठकर कोई देखेगा तो वह भारत का हिस्सा दिखाई पड़ेगा।
now-POK-show-in-indias-full-map-in-google-maps

ठीक उसी प्रकार गूगल मैप में आप चीन के कब्जे वाले हिस्से को भी भारत में देख सकते हैं। यानी गूगल मैप पर भारत की तस्वीर POK और चीन के कब्जे वाले इलाके को जोड़ कर दिखाया जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय वर्जन में अभी भी वह विवादित मैप ही दिखा रहा है।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही भारतीय सरकार ने घोषणा की थी कि भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर 100 करोड़ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही भारतवासी भी लगातार गूगल द्वारा गलत मैप दिखाए जाने से खफा थे और आपत्ति जता रहे थे। पहले गूगल, भारतीय वर्जन में भी डॉटेड लाइन दिखाता था जो LOC को दर्शाती थी लेकिन अब भारत का पूरा और सही नक्शा दिखाया जा रहा है।

आप सभी जानते होंगे कि अरुणाचल प्रदेश को भी लेकर चीन के साथ भारत का विवाद काफी पुराना है। दोनों ही देशों के बीच सीमा विवाद को गूगल ने अपनी ही तरह से सुलझाया है। अब चीन वालों को गूगल मैप में अरुणाचल का हिस्सा उनके साथ जबकि भारत के लोगों को विवादित अरुणाचल का हिस्सा भारत के साथ दिखाई दे रहा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.