नई दिल्ली : हाल ही
में ख़त्म हुए रियो ओलंपिक में भारत के ख़राब प्रदर्शन से प्रधानमंत्री चिंतित हैं।
आपको बता दे कि इस बार भारत को सिर्फ दो पदक मिले। यही वजह है कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने 2020, 2024 और 2028 में होने वाले
ओलंपिक खेलों के लिए अभी से एक्शन प्लान तैयार करने का फ़ैसला किया है।
इसके लिए एक टॉस्क
फोर्स बनाने का ऐलान किया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने इसका ऐलान किया।
टॉस्क फोर्स का मुख्य
काम अगले तीनों ओलंपिक खेलों के लिए खेल सुविधाओं, खिलाड़ियों
का चयन और उनका प्रशिक्षण समेत सभी मामलों में एक समग्र एक्शन प्लान बनाना है।
टॉस्क फोर्स में कौन
लोग शामिल होंगे इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इतना ज़रूर बताया गया है कि
इसमें भारत के विशेषज्ञों के अलावा विदेशी विशेषज्ञ भी शामिल किए जाएंगे। टॉस्क
फोर्स का गठन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा।
(News in Hindi BY dainiktimes.com)

place ad code

0 comments :