नई दिल्ली : कश्मीर
के मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ,राष्ट्रीय
सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता लेकिन हमें जम्मू कश्मीर के लोगों का
भरोसा जीतना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी जम्मू-कश्मीर का
हिस्सा है। पीएम मोदी ने इस बार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
बैठक में फैसला लिया
गया कि हालात का जायजा लेने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर नहीं भेजा जाएगा जिसकी
मांग विपक्षी पार्टियां कर रही थीं। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने खुशी भी जताई की जम्मू-कश्मीर के मुददे पर सभी दलों की एक आवाज थी।
सर्वदलीय बैठक में
पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि हर सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह कानून
व्यवस्था की स्थिति बनाए रखे और किसी भी हालत में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई
समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुई ताजा
घटनाओं से आहत हूं।
आपको बता दे कि सर्वदलीय
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि मानसून सत्र अच्छा रहा और इस
दौरान 15 बिल लोकसभा में और 14 राज्यसभा में पास किए गए।
आपको बता दें कि
कश्मीर समस्या का समाधान खोजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुलायम सिंह, सीताराम येचुरी, कर्ण
सिंह, शरद यादव, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह आदि नेता मौजूद थे। इससे पहले, लोकसभा
में हिंसा ग्रस्त कश्मीर पर एक प्रस्ताव पारित किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री
राजनाथ सिंह ने इस सप्ताह संसद में कहा था कि कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए
शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक होगी।

place ad code

0 comments :