नई दिल्ली : कांग्रेस
उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वह अपने उस बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।
राहुल गांधी ने ट्वीट
किया,
'मैं आरएसएस के घृणित और विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ हमेशा लड़ता
रहूंगा। मैं अपने के हर एक शब्द पर आज भी कायम हूं।' राहुल
गांधी ने इस ट्वीट के साथ ही 2014 में मुंबई के भिवंडी में अपने भाषण का छोटा सा
वीडियो भी साझा किया है।
गौरतलब है कि राहुल
गांधी का यह ट्वीट ऐसे समय आया है जब बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि अदालत
यह मानती है कि राहुल ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए RSS
संस्थान को हत्यारा नहीं कहा था, सिर्फ जुड़े
लोगों के लिए कहा था।
कोर्ट ने कहा कि ऐसे
में RSS
के लिए मानहानि वाली बात नहीं लगती। मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम
कोर्ट में 1 सितंबर को होगी। कोर्ट उसी दिन केस रद्द करने के आदेश दे सकती है।

place ad code

0 comments :