नई दिल्ली : दक्षिणी
दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान फर गिरफ्तारी की तलवार
लटक रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया है। विधायक
अमानतुल्ला के खिलाफ उन्हीं के साले की पत्नी ने मामला दर्ज कराया है।
आपको बता दे कि अमानतुल्ला
ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजा है और आरोप लगाया है कि वक्फ बोर्ड के
घोटालों का पर्दाफाश करने की वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है हालांकि एसीबी
भी वक्फ बोर्ड में भर्ती के मामले में शिकायत की जांच कर रही है।
एफआईआर में पीड़ित
महिला ने आरोप लगाया है अमानुतल्ला उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव
डालता था। ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसका पति भी अमानतुल्ला के
साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
अमानतुल्ला ने सफाई
देते हुए कहा, ”वो आरोप लगाने वाली महिला से पिछले चार
साल से मिले तक नहीं हैं और ना ही कोई संबंध है। मुझे सिर्फ आम आदमी पार्टी विधायक
होने की सजा मिल रही है।”
महिला के आरोपों पर
पुलिस ने अमानतुल्ला के खिलाफ धारा 354 छेड़खानी,
धारा 506 धमकी देना, धारा
498ए दहेज उत्पीड़न, धारा 120बी साजिश रचना और धारा 509 महिला अधिकारों का हनन का
मामला दर्ज किया है।
हालांकि अमानतुल्ला
के साले ने कहा है कि दो महीने पहले ही उसने पत्नी को तलाक दिया था और महिला से
कोई रिश्ता नहीं है। नौ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पिछले पांच साल से
अमानतुल्ला का घर आना-जाना नहीं है।
आपको बता दे कि पिछले
महीने ही केजरीवाल सरकार में मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सामने आया था
जिसके बाद पार्टी ने निकाल दिया था। केजरीवाल ने तब कहा था कि गंदी मछली को हम
निकाल देते हैं।
हालांकि अमानतुल्ला
महिला से बदसलूकी के आरोप में जुलाई महीने में भी गिरफ्तार किए गए थे लेकिन इस बार
आरोप संगीन लगाए हैं और घर के भीतर से सवाल उठे हैं।

place ad code

0 comments :